फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Chandigarh will become the new hub of luxury lifestyle

खास खबर: लग्जरी लाइफस्टाइल का नया हब बनेगा न्यू चंडीगढ़, गमाडा 317 एकड़ में बसाएगा नया शहर

Mon, 15 Sep 2025 01:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, मोहाली
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 15 Sep 2025 01:11 AM IST
सार

लो-डेंसिटी और हाई-एंड रेजिडेंशियल अपार्टमेंट प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद आधुनिक सुविधाओं से लैस एक ऐसी टाउनशिप बनाना है जो भीड़-भाड़ से दूर हो और जिसमें हरित क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई हो।

विज्ञापन
New Chandigarh will become the new hub of luxury lifestyle
न्यू चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू चंडीगढ़ जल्द ही पंजाब का एक नया लग्जरी हब बनने जा रहा है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने यहां करीब 317 एकड़ जमीन पर एक महत्वाकांक्षी लो-डेंसिटी और हाई-एंड रेजिडेंशियल अपार्टमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बनाई है। यह मोहाली के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक बड़ी पहल मानी जा रही है।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद आधुनिक सुविधाओं से लैस एक ऐसी टाउनशिप बनाना है जो भीड़-भाड़ से दूर हो और जिसमें हरित क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई हो। इससे न सिर्फ न्यू चंडीगढ़ की तस्वीर बदलेगी बल्कि यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए भी एक आकर्षक गंतव्य बनेगा।
विज्ञापन

पर्यावरण पर खास ध्यान

इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर गमाडा काफी सतर्क है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से पर्यावरणीय मंजूरी लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए एक विस्तृत पर्यावरण प्रभाव आकलन किया जा रहा है जिसमें निम्नलिखित पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। इसमें निर्माण कार्य और भविष्य में वाहनों से होने वाले प्रदूषण का आकलन, पानी की उपलब्धता, उपयोग और भू-जल स्तर पर पड़ने वाले प्रभाव, वनस्पति और जीव-जंतुओं पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन, ठोस कचरे के निपटान की व्यवस्था, निर्माण और यातायात से होने वाले शोर का मापन, भवनों में बिजली और संसाधनों की खपत कम करने के उपाय आदि शामिल हैं। इस अध्ययन के नतीजों के आधार पर ही मंत्रालय प्रोजेक्ट को हरी झंडी देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गमाडा का दावा है कि इस प्रोजेक्ट में ग्रीन बिल्डिंग स्टैंडर्ड का सख्ती से पालन होगा जिसमें वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र और सौर ऊर्जा का उपयोग अनिवार्य होगा।

मोहाली के विकास की दिशा बदलेगा प्रोजेक्ट

  • रियल एस्टेट सेक्टर को नई ऊंचाई –उच्च स्तरीय अपार्टमेंट्स और लो-डेंसिटी हाउसिंग से निवेशकों का ध्यान आकर्षित होगा।
  • रोजगार के अवसर–निर्माण कार्यों के दौरान हजारों मजदूरों को काम मिलेगा।
  • आर्थिक विकास–प्रॉपर्टी टैक्स, सेवाओं और निवेश से सरकार की आय बढ़ेगी।
  • शहरीकरण का नया मॉडल–यह प्रोजेक्ट न्यू चंडीगढ़ को एक प्लान्ड सिटी के रूप में स्थापित करेगा।
  • प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा–मोहाली का यह प्रोजेक्ट भविष्य में पंजाब के अन्य शहरों के लिए भी एक आदर्श मॉडल बनेगा।


इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जरूरी प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं। मंजूरी मिलने के बाद अगले साल तक यह प्रोजेक्ट जमीन पर दिखाई देगा। - अमनिंदर सिंह मल्ली. अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (एसीए) गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed