चंडीगढ़ः मां की ममता शर्मसार! एक घंटे के भीतर मिले दो नवजात बच्चियों के शव, पुलिस में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे के भीतर शहर के अलग-अलग सेक्टरों में दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहली नवजात सेक्टर-56 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास सीवरेज में जबकि दूसरी नवजात सेक्टर-33 स्थित पेट्रोल पंप के पास बने कूड़े की ढेर में मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों नवजात बच्चियों के शव को नजदीकी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संबंधित थाना पुलिस ने आईपीसी 318 के तहत मामला दर्जकर छानबीन में जुट गई है।
पहली घटना में पुलिस को बुधवार सुबह करीब 10.30 सूचना मिली कि सेक्टर-56 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पिछली साइड चार मंजिल मकानों के पास बने सीवरेज में एक नवजात का शव पानी में तैर है। सूचना पर पलसोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। नवजात का शव सीवरेज के अंदर पानी में तैर रहा था।
तुरंत पुलिस की टीम ने उसे बाहर निकालकर जीएमएसएच-16 के मार्चरी में रखवाया। पुलिस जांच में सामने आया कि कम्युनिटी सेंटर का सीवरेज ब्लॉक था, जिसकी शिकायत नगर निगम से की गई थी। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे जब सफाईकर्मियों ने सीवरेज को साफ करने के लिए सीवर का ढक्कन हटाया तो उनके होश उड़ गए।
इस दौरान पानी में एक नवजात का शव तैर रहा था। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बच्ची के शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामले का खुलासा होगा।
कूड़े की ढेर में मिली दूसरी नवजात
उधर, बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सेक्टर-33 पेट्रोल पंप के पास स्थित गारबेज प्लांट से पुलिस को एक और नवजात बच्ची का शव मिला। घटना का पता उस वक्त लगा जब कूड़ा उठाने वाला एक शख्स नवजात को कूड़े की ढेर में देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
इसके बाद पुलिस ने नवजात को तुरंत जीएमसीएच-32 के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नवजात अभी कुछ ही दिनों की हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों नवजात के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि नवजात की मौत किन कारणों से हुई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
अस्पताल के रिकॉर्ड व आसपास पूछताछ में जुटी पुलिस
घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस नजदीकी अस्पताल के रिकॉर्ड खंगालने के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले भी मिल चुके हैं नवजात
- मई 2019 में डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में मिला नवजात बच्ची का शव।
- जून 2018 में खुड्डा लहौरा ब्रिज के पास मिला नवजात का शव।
- जुलाई 2018 में सेक्टर-23 स्थित एक घर के पास नवजात का शव मिलने से हड़कंप।
- मार्च 2018 को सेक्टर-52 स्थित मेन होल में मिला नवजात का शव।
- अक्तूबर 2017 को कजहेड़ी स्थित एक घर के बाहर बाल्टी में नवजात मिली।