फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Never called Moose Wala gangster or affiliated with gangsters says Punjab DGP

Sidhu Moose Wala: डीजीपी बोले- मैंने कभी सिद्धू मूसेवाला को गैंगस्टरों से नहीं जोड़ा, सीएम मान ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Mon, 30 May 2022 06:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 May 2022 06:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर गायक शुभदीप सिंह सिद्धू के कत्ल केस की जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग के गठन का एलान किया है।

विज्ञापन
Never called Moose Wala gangster or affiliated with gangsters says Punjab DGP
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दखल के बाद पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने सोमवार को अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उन्होंने कभी भी सिद्धू मूसेवाला को गैंगस्टरों के साथ नहीं जोड़ा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को डीजीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मूसेवाला के बारे में दिए गए बयान पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला का दिल से सम्मान करते हैं और वह पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार और संस्कृति के प्रतीक हैं। डीजीपी ने मूसेवाला के कत्ल की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि मामले की जांच जारी है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर इंसाफ दिलाया जाएगा। डीजीपी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि मूसेवाला गैंगस्टर है या गैंगस्टरों से जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी लेने के दावे और जवाबी दावे हो रहे हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने आगे बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी बराड़ ने इस कत्ल की जिम्मेदारी ली है। कत्ल के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया है, जबकि वह मूसेवाला का दिल से सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के मौजूदा जज करेंगे जांच
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर गायक शुभदीप सिंह सिद्धू के कत्ल केस की जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग के गठन का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने गायक के पिता बलकार सिंह सिद्धू की विनती को स्वीकार किया और कहा कि राज्य सरकार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से इस मामले की मौजूदा जज से जांच करवाने की विनती करेगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जैसी किसी भी केंद्रीय एजेंसी को शामिल करने समेत इस जांच आयोग के साथ पूरा सहयोग सुनिश्चित बनाएगी। 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार इस घृणित अपराध के दोषियों को सलाखों के पीछे डालने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पुलिस को इस मामले की तत्काल और नतीजामुखी जांच करने का पहले ही निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि गायक की सुरक्षा में कटौती के सभी पहलूओं की भी जांच की जा रही है और अगर कोई कोताही मिली तो उसकी जिम्मेदारी यकीनी तौर पर तय की जाएगी। 

सिद्धू मूसेवाला की दुखदायी और असमय मृत्यु पर गहरे सदमे और दुख को प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत गायक पंजाब का एक प्रसिद्ध चेहरा और सभ्याचार का प्रतीक था। भगवंत मान ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और पीड़ित परिवार को यह न पूरा होने वाला घाटा सहन करने का बल प्रदान करने की ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की।


जांच के लिए हाईकोर्ट को लिखा पत्र
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा जज से कराने के राज्य सरकार के फैसले के बाद सोमवार को इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पंजाब सरकार के गृह विभाग ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र भेजा है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आग्रह किया गया है कि इस पत्र को तुरंत चीफ जस्टिस के ध्यान में लाते हुए उपरोक्त मामले की जांच मौजूदा जज को सौंपी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed