फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Netra Foundation launches Braille books

Chandigarh News: नेत्रा फाउंडेशन ने की ब्रेल पुस्तकें लॉन्च

Sat, 19 Aug 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Netra Foundation launches Braille books
चंडीगढ़। नेत्रा फाउंडेशन संस्था ने शुक्रवार को सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड में बारहवीं कक्षा के दृष्टिबाधित कंप्यूटर साइंस के छात्रों के लिए तीन पुस्तकों का सेट कंप्यूटर साइंस इन ब्रेल लॉन्च किया। पुस्तक का विमोचन गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन की प्रधानाचार्या डॉ. जतिंदर कौर, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर शांता फर्नांडिस व इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड की प्रधानाचार्या डॉ. जेएस जयारा ने किया। कंप्यूटर साइंस इन ब्रेल की सह-लेखक हरप्रीत मालवई ने कहा कि भले ही अनगिनत दृष्टिबाधित छात्र सीबीएसई कक्षा 12 कंप्यूटर साइंस (सीएस) बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन आज तक, कंप्यूटर साइंस सीखने के लिए उपलब्ध अधिकांश संसाधन दृश्य आधारित हैं और दृष्टिबाधित छात्रों के लिए कुछ भी उपलब्ध नही हैं। कंप्यूटर साइंस इन ब्रेल की कोई पाठ्यपुस्तक राष्ट्रीय स्तर पर भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

नेत्रा फाउंडेशन की संस्थापिका और किताबों की सह-लेखिका शरण्या जैन ने कहा कि मुझे गर्व है कि कंप्यूटर साइंस इन ब्रेल 12वीं के दृष्टिबाधित छात्रों को सीएस की बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद करने वाली ब्रेल में भारत की पहली किताब है। एसटीईएम-साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग और मैथ्स में दिव्यांग छात्रों को बढ़ावा देने के लिए यह मेरी दूसरी परियोजना है। मेरी पहली पुस्तक, प्रोग्रामिंग टोट इन ब्रेल भी भारत में अपनी तरह की पहली पुस्तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed