फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nepali youth working in the house hanged himself in the servant quarter, died

Chandigarh News: घर में काम करने वाले नेपाली युवक ने सर्वेंट क्वार्टर में लगाया फंदा, मौत

Sat, 19 Aug 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Nepali youth working in the house hanged himself in the servant quarter, died
चंडीगढ़। सेक्टर-33 के एक घर में काम करने वाले नेपाली युवक ने सर्वेंट क्वार्टर में पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना का पता वीरवार दोपहर 3.30 बजे करीब उस समय चला, जब उसी घर में काम करने वाला दूसरा नौकर काम के सिलसिले में उसे बुलाने के लिए गया। कमरा अंदर से बंद होने के चलते जब नौकर ने अंदर झांक कर देखा तो साथी को फंदे पर झूलता हुआ देखकर सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतार जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ओमप्रकाश (26) मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए सेक्टर-33 के एक मकान में काम करने वाले नौकर के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर मौजूद दूसरे नौकर हेमू ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वीरवार दोपहर 3:30 बजे करीब वह शाम के काम की शुरुआत करने के लिए ओम प्रकाश को बुलाने के लिए उसके कमरे में गया था। कमरा अंदर से बंद होने पर उसने काफी आवाज दी, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखने पर ओमप्रकाश को पंखे से झूलता हुआ पाया। उसने तुरंत सूचना पुलिस को दी सूचना दी। पुलिस ने रस्सी की मदद से पंखे से फंदा लगा झूल रहे युवक को नीचे उतार जीएमसीएच- 32 पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक कुछ समय से बीमार था। इसके चलते वह बीते कुछ समय से काफी परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed