फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nepal police clarification on indian media news about honeypreet in nepal

नेपाल में हनीप्रीत की तलाश को लेकर झूठ बोल रहा भारतीय मीडिया, सच तो ये है

Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
अतुल मिश्र/अमर उजाला, काठमांडू/चंडीगढ़
अतुल मिश्र/अमर उजाला, काठमांडू/चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
nepal police clarification on indian media news about honeypreet in nepal
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
नेपाल में राम रहीम की हनीप्रीत को तलाशने को लेकर भारतीय मीडिया झूठ बोल रहा है, जबकि सच तो कुछ और ही है। इसका खुलासा खुद नेपाल पुलिस ने किया। भारतीय मीडिया में भले ही हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की खबरें चल रही हों लेकिन इस मामले में भारतीय पुलिस ने अब तक नेपाल से कोई संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भारतीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के जरिये हनीप्रीत के नेपाल में होने की बात का पता चला है, लेकिन भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई संपर्क नहीं किया गया है।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी मनोज न्यौपाने ने मंगलवार को कहा कि उन्हें हनीप्रीत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच अनौपचारिक तौर पर बातचीत हुई हो अथवा होने वाली हो, लेकिन फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पुलिस द्वारा छापेमारी के दावे को गलत बताया

nepal police clarification on indian media news about honeypreet in nepal
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
नेपाल के उच्च पुलिस अधिकारियों ने मीडिया द्वारा नेपाल में भारतीय पुलिस द्वारा छापेमारी के किए जा रहे दावे को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ भारतीय छिपने के लिए नेपाल चले आते हैं यह बात सही है, लेकिन हनीप्रीत नेपाल में छिपी है या नहीं इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते।

अधिकारियों ने इस बात की भी आशंका जताई कि कहीं हनीप्रीत को भारत में सुरक्षित रखने के लिए उसके नेपाल भाग आने की खबरें तो नहीं फैलाई जा रही हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी सिर्फ अंधेरे में तीर चलाया जा रहा है। लेकिन हनीप्रीत के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है। ऐसे में किसी अपराधी की नेपाल में गिरफ्तारी के मामले में भी कहा जाता है कि उसे नेपाल से लगी भारतीय सीमा से पकड़ा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed