फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Neki ki Deewar' ready .. Now donate to the needy in the community center of Sector 8

‘नेकी की दीवार’ तैयार.. अब सेक्टर- 8 के सामुदायिक केंद्र में दे सकते हैं जरूरतमंदों के लिए दान

Sat, 19 Dec 2020 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
'Neki ki Deewar' ready .. Now donate to the needy in the community center of Sector 8
चंडीगढ़। अब आप सेक्टर- 8 के सामुदायिक केंद्र में जरूरतमंदों के लिए आवश्यक वस्तुएं दान कर सकते हैं। इसके लिए निगम ने सामुदायिक केंद्र में ‘नेकी की दीवार’ बनाकर तैयार कर दी है। शुक्रवार को महापौर राजबाला मलिक, पार्षद महेश इंदर सिंह व आयुक्त केके यादव ने इस नेकी की दीवार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम की ओर से सेक्टर- 8 उद्घाटन किया जा चुका है। इसके अलावा सेक्टर-19, 49 व मनीमाजरा के सामुदायिक केंद्रों में नेकी की दीवार बनवाई जा रही है। जहां कपड़े, जूते व किताबों के लिए अलग-अलग बॉक्स बनाए जाएंगे। कपड़ों व किताबों को व्यवस्थित कर निगम जरूरतमंदों तक यह वस्तुएं नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा इस नेक काम मे निगम के साथ अब रोटरी क्लब भी जुड़ गया है। रोटरी क्लब ने कुछ बॉक्स तैयार करवाए हैं। यह बॉक्स अलग-अलग मार्केट में लगवाए जाएंगे, जो लोग सामुदायिक केंद्र तक नहीं पहुंच सकते उनके लिए यह बॉक्स भी एक विकल्प होंगे। वहीं मार्केट के लोगों से भी निगम इस बॉक्स में जरूरी चीजें डालने की अपील करेगा। इसके अलावा स्वच्छता सवारी लगातार शहर में भ्रमण करती रहेगी। महापौर ने कहा कि जो सामान हम उपयोग नहीं करते उससे किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरतें पूरी हो जाएं। इसलिए हमें इसके लिए आगे आना चाहिए। आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता सवारी हमारा पहला प्रयास था। जो काफी हद तक सफल रहा है। इसमें लोगों के सहयोग से जो सामान मिला उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया। जिससे एक सकारात्मक संकेत मिले। अब इस क्रम में नेकी की दीवार बनाने का प्रयास किया जा था है। लोगों के सहयोग से यह योजना भी सफल होगी, इसी उद्देश्य से इसका काम तेजी से करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed