{"_id":"56e9806b4f1c1b4b628b46c2","slug":"nekchand-award-artist-will-get-nekchand-award-of-excellance-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहारों को मिलेगा नेकचंद अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस, स्कॉलरशिप शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहारों को मिलेगा नेकचंद अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस, स्कॉलरशिप शुरू होगी
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
नेकचंद
- फोटो : file photo
अपनी अनूठी कला के दम पर पहचान बनाने वाले कलाकारों को नेकचंद अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा जाएगा। अप्रैल में इस अनूठे अवार्ड की शुरुआत होगी। स्वामी विवेकानंद युवा मंच और प्रणय मीडिया मिलकर इस समारोह का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम में कला और संस्कृति के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रोजेक्ट हेड संजीव राणा ने बताया कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नेकचंद की याद में यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में नेकचंद के बेटे अनुज सैनी बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल होंगे। वहीं पंचकूला की तेजस्वनी शर्मा को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया जा रहा है। राणा ने बताया कि प्रणय मीडिया की ज्यूरी ने ट्राइसिटी से ऐसी शख्सियतों के चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
नेकचंद के नाम पर स्कॉलरशिप भी
शिक्षा विभाग नेकचंद के नाम पर स्कॉलरशिप भी शुरू करने की योजना बना रहा है। विभाग के पास इस तरह का प्रस्ताव आया है। इस पर काम चल रहा है। स्कूलों के होनहार छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
शिव कुमार बटालवी के नाम पर भी अवॉर्ड
प्रशासन प्रसिद्ध पंजाबी कवि शिव कुमार बटालवी के नाम पर भी एक अवार्ड शुरू करने की तैयारी में है। पूर्व सलाहकार विजय कुमार देव ने अपने फेयरवेल इवेंट में भी इसका जिक्र किया था। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को यह सम्मान दिया जाएगा।