{"_id":"09c41ed19cfba0cf958958e69ff13752","slug":"nekchand-art-gallery-will-creat-in-rock-garden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः रॉक गार्डन में सहेजी जाएंगी नेकचंद की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः रॉक गार्डन में सहेजी जाएंगी नेकचंद की यादें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया को पत्थरों की खूबसूरत दुनिया देने वाले नेकचंद की यादों को सहेजने की तैयारी चंडीगढ़ प्रशासन कर रहा है। प्रशासन नेकचंद की रचनाओं की खास गैलरी बनाने की सोच रहा है।
विज्ञापन
यूटी टूरिज्म विभाग दिसंबर में नेक चंद का जन्मदिवस मनाने की तैयारियां कर रहा है। जानकारी के अनुसार रॉक गार्डन में वर्षों तक टूटे सामान को नई पहचान देने वाले नेक चंद के कमरे को मिनी गैलरी के तौर पर डेवलप किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी नेक चंद की साइकिल, रेडियो, पेंटिंग के अलावा उन्हें देश विदेश में मिले अवॉर्ड्स को गैलरी में रखेंगे। गैलरी तैयार करने की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग विभाग किसी प्राइवेट कंपनी को दे सकता है।
विज्ञापन
नेक चंद के कमरे में ही प्रशासन उनका एक बुत भी तैयार कराएगा। टूरिज्म विभाग के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नेक चंद के जन्मदिवस पर ट्राइसिटी के बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। अग्रवाल ने बताया कि रॉक गार्डन के तीसरे फेज में म्यूजियम को तैयार करने की तैयारियां चल रही हैं।