{"_id":"5db0b9208ebc3e015e1b7c09","slug":"neha-said-my-choice-is-totally-different-chandigarh-news-pkl3547943121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी च्वाइस तो एकदम अलग है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी च्वाइस तो एकदम अलग है
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुझे हर प्रकार का संगीत अच्छा लगता है। यह कहना है प्रसिद्ध सिंगर नेहा भसीन का। नेहा अपने गीत के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ में थीं। नेहा भसीन ने कहा कि उनको बचपन से ही गायकी का शौक था। जब उनको मौका मिला तो उन्होंने शिद्दत के साथ काम शुरू किया और इससे उनको पहचान मिली।
नेहा ने बताया कि उनको पुराने गीत भी अच्छे लगते हैं और नए भी। उन्होंने कहा कि वह अपने गीतों में ज्यादा व्यस्त रहती हैं और यही कारण है कि ज्यादा कुछ सुनने का मौका नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि पब्लिक को तो जो पसंद आ जाए वही हिट हो जाता है। चंडीगढ़ उनको सबसे प्यारा सिटी लगता है। वह यहां कई बार आई हैं। नेहा भसीन ने कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री अब तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। यह एक अच्छा लक्षण है। उन्होंने बताया कि पंजाबी फिल्मों में वैरायटी आ चुकी है।
शार्टकट नहीं है कोई
नेहा ने कहा, अगर आपको आगे बढ़ना है तो आपके लिए कोई शार्टकट नहीं है। युवाओं को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें। उन्होंने कहा कि अब यू ट्यूब का जमाना है और युवा कुछ भी गाते हैं उसको अपलोड करते हैं। इससे उनकी प्रतिभा स्पष्ट दिखाई देती है। लेकिन यदि यही युवा गायकी को ढंग से सीखने के बाद बेहतर वीडियो डाले तो उसका रिस्पांस एकदम आएगा।