फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   negligence of Clinic's woman's hand chopped

प्राइवेट क्लीनिक की लापरवाही से महिला गंवा बैठी हाथ

Tue, 22 Dec 2015 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Dec 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
negligence of Clinic's woman's hand chopped

प्राइवेट क्लीनिक की लापरवाही का खामियाजा एक महिला को अपना हाथ गंवाकर भुगतना पड़ा। महिला क्लीनिक में बुखार आने पर ब्लड टेस्ट करवाने के लिए गई थी।

विज्ञापन


वहां जांच के लिए खून निकालते वक्त गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने के कारण उसके हाथ में सूजन आ गई। बाद में पीजीआई में महिला का हाथ काटना पड़ा। परिजनों ने आरोपी क्लीनिक संचालकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डड्डूमाजरा निवासी महिला रोशनी (45) बीते माह 21 नवंबर को बुखार आने के बाद सिटी क्लीनिक लेबोरेटरी में खून की जांच के लिए गई। पीड़िता के बेटे सचिन ने आरोप लगाया कि क्लीनिक चलाने वाली महिला ने गलत तरीके से खून निकाला, इस कारण उनका हाथ सूज गया। इसके बाद वह जीएमएसएच में इलाज के लिए गए। जहां तीन दिन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने क्लीनिक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दी

negligence of Clinic's woman's hand chopped

पीजीआई में 16 दिसंबर को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला का हाथ काट दिया। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों का कहना था कि गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से हाथ की नस ब्लॉक हो गई थी।

इस कारण हाथ बेकार हो गया था, इसी वजह से हाथ को काटना पड़ा। पीजीआई से पीड़ित महिला को रविवार को छुट्टी दी गई। घर पहुंचकर परिजनों ने क्लीनिक के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने क्लीनिक के खिलाफ मलोया पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत उन्हें मिली है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच पूरी होने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed