फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Negligence in the use of masks also boosted the corona: Dr. KK Talwar

मास्क के उपयोग में लापरवाही ने भी कोरोना को बढ़ाया : डॉ. केके तलवार

Mon, 04 Jan 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the use of masks also boosted the corona: Dr. KK Talwar
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) की ओर से आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान श्रंखला की अगली कड़ी में रविवार को विशेषज्ञ के तौर पर एमसीआई के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ हृदय रोग विशेष डॉ. केके तलवार को आमंत्रित किया। इस दौरान डॉ. तलवार ने बताया कि कोरोना किस तरह फैला। चीन में आए पहले केस से लेकर अब तक की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मास्क के उपयोग में लापरवाही ने भी कोरोना को बढ़ाया है। मास्क का प्रयोग अवश्य होना चाहिए और उसके लिए सावधानियां बरती जानी चाहिए। सामाजिक दूरी का पालन बहुत जरूरी है। उन्होंने वैक्सीन आदि की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

पेक निदेशक डॉ. धीरज सांघी व दिव्या बंसल डीन एलुमनी की ओर से परिचयात्मक भाषण दिय गया। साथ ही अतिथि वक्ताओं का स्वागत किया। डॉ. सांघी ने पेक की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। उसके बाद डॉ. तलवार ने वैक्सीन की पहुंच पर प्रकाश डाला। इस दौरान कई पेक के पूर्व विद्यार्थियों ने जुड़कर अपने अनुभव बताए। साथ ही कोविड के बारे में जानकारी दी। पेक की ओर से लिए गए नए निर्णयों व किए गए कार्यों की इस दौरान सराहना भी की गई। कोविड के दौरान पेक ने बेहतर प्रबंध किए और सभी को सुरक्षित रखा। इस दौरान कोविड रिसर्च पर भी बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed