फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Neeru Saini became deputy head of Tohana Municipal Council

फतेहाबाद: जजपा को हरा टोहाना नगर परिषद की उप प्रधान बनीं भाजपा की नीरू सैनी, दो वोट से मिली जीत

Wed, 17 Aug 2022 02:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Aug 2022 02:29 PM IST
सार

नीरू सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व सभी पार्षदो का वे धन्यवाद करती हैं कि उनका सहयोग किया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर काम करेंगे।

विज्ञापन
Neeru Saini became deputy head of Tohana Municipal Council
नीरू सैनी ने दो वोट से जीता चुनाव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोहाना नगर परिषद कार्यालय में उप प्रधान पद का चुनाव हुआ। वार्ड 19 की पार्षद एवं भाजपा समर्थित नीरू सैनी और वार्ड 13 के पार्षद व जजपा समर्थित सुरेश सेठी के बीच मुकाबला हुआ। नीरू सैनी को 13 और सुरेश सेठी को 11 वोट मिले। भाजपा समर्थित नीरू सैनी ने दो वोट से नगर परिषद उप प्रधान का चुनाव जीत लिया है। 

विज्ञापन


नीरू सैनी की जीत के बाद जैसे ही मंत्री देवेंद्र बबली नीचे पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस प्रशासन ने बीच में आकर मंत्री देवेंद्र बबली की गाड़ी को नगर परिषद से बाहर निकलवाया। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला नगर परिषद कार्यालय मे बैठे रहे। शोर सुनते देख बराला बाहर आए व कार्यकर्ताओ को शांत करवाया। 
विज्ञापन


बराला ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर नप उप प्रधान नीरू सैनी को पद ग्रहण करवाया। इस बारे में एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण उप प्रधान चुनाव कराया गया। नीरू सैनी दो वोट से जीती हैं। इस दौरान नव नियुक्त उप प्रधान नीरू सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व सभी पार्षदो का वे धन्यवाद करती हैं कि उनका सहयोग किया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर काम करेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने नीरू सैनी को जीत की बधाई दी और कहा कि शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed