फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Neeraj of Chandigarh defeated Parv of Haryana by 6-4.

Chandigarh News: चंडीगढ़ के नीरज ने हरियाणा के परव को 6-4 से दी शिकस्त

Wed, 22 May 2024 06:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Neeraj of Chandigarh defeated Parv of Haryana by 6-4.
चंडीगढ़। सीएलटीए आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप में टेनिस खिलाड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचे। एक लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।मंगलवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में चंडीगढ़ के नीरज यशपाल ने हरियाणा के परव को 6-4, 6-3 से, गुजरात के वत्सल ने झारखंड के एकलव्य सिंह को 6-4, 6-1 से, चंडीगढ़ के रक्षित ने नागालैंड के विलसेर को 6-3, 6-3 से, दिल्ली के मोक्ष पुरी ने हरियाणा के रोहन मित्तल को 6-1, 6-1 से, पंजाब के परमवीर बाजवा ने महाराष्ट्र के नीरव देव शेट्टी को 7-6, 6-1 से, दिल्ली के रिद्म मल्होत्रा ने यूपी के जॉय दास को 6-0, 6-1 से, महाराष्ट्र के जैश्नव राव ने हरियाणा के अजय कुंडू को 6-3, 6-3 से, कर्नाटक के सूरज आर प्रमोद ने मणिपुर के भूषण को 6-3, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन

वहीं, डबल्स के मुकाबलों में हरियाणा के परव और अजय कुंडू ने मणिपुर के भूषण और शंकर की जोड़ी को 6-2, 6-4 से, चंडीगढ़ के नीरज यशपाल और झारखंड के एक्लव सिंह की जोड़ी ने हरियाणा के पराग और पंजाब के तृष्ण धवन की जोड़ी को 6-3, 6-1 से हराया। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से टूर्नामेंट को कराया जा रहा है। इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, बिहार, गुजरात से टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article