{"_id":"5df0e2178ebc3e8807102fcd","slug":"needle-into-woman-s-stomach-during-tooth-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांतों का इलाज कराने गई युवती के पेट में चली गई सुई, जान पर बनी, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांतों का इलाज कराने गई युवती के पेट में चली गई सुई, जान पर बनी, पीजीआई रेफर
Wed, 11 Dec 2019 06:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 11 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Punjab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के हरिपुरा रोड़ पर स्थित एक निजी डेंटल क्लीनिक में दांतों का इलाज करवाने गई युवती के पेट में सुई चली गई। लड़की को संगरूर से पटियाला और इसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
स्थानीय हरिपुरा बस्ती की रहने वाले सोहन सिंह ने सिविल सर्जन संगरूर को लिखे पत्र में कहा कि उनकी 23 वर्षीय बेटी रमनदीप कौर अपने दांतों का इलाज करवाने के लिए एक डेंटल केयर गई थी। डॉक्टर की लापरवाही के कारण रमनदीप कौर के पेट में सुई चली गई।
विज्ञापन
इसके बाद उक्त डॉक्टर ने उनकी लड़की को क्लीनिक से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वे बेटी को एक ईएनटी डॉक्टर के पास ले गए। उन्होंने एक्सरे करवाने के लिए कहा। एक्सरे देखने के बाद उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जब इस बारे में उन्होंने दांतों के डॉक्टर से बात की तो उसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
वह अपनी बेटी को राजिंदरा अस्पताल पटियाला ले गए। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रमनदीप कौर की हालत नाजुक बनी हुई है। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार ने कहा कि इस मामले को लेकर तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है, जो पूरे मामले की एक सप्ताह के भीतर जांच करने के बाद रिपोर्ट करेगा।