फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Need to adopt Maharaja Agrasen's education in life: Gyan Chand Gupta

महाराजा अग्रसेन की शिक्षा को जीवन में अपनाने की जरूरत : ज्ञान चंद गुप्ता

Mon, 19 Oct 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Need to adopt Maharaja Agrasen's education in life: Gyan Chand Gupta
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में अग्रसेन जयंती और नवरात्र के उपलक्ष्य में रविवार को वेबिनार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वेबिनार का आयोजन अग्रसेन विचार मंच और पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से साझा तौर पर किया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि हमारे देश में कई महापुरुष ऐसे हैं जिनकी शिक्षाओं को आज के समय में जीवन में अपनाने की जरूरत है। उनमें से एक है महाराजा अग्रसेन। इनकी शिक्षाएं हमेशा से ही समाज की भलाई का संदेश देती है। महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी के चांसलर डॉ. नंद किशोर गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के शिक्षाओं को शैक्षणिक संस्थानों में भी लागू करने की वकालत की। पीयू कुलपति प्रो राजकुमार ने महाराजा अग्रसेन के समाज में दिए योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed