फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nearly 175 gurdwaras in Pakistan, ferozpur news

पाकिस्तान में 175 के करीब गुरुद्वारे, सिर्फ 30 की हालत ठीक बाकी खंडहर

Sat, 23 Dec 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Nearly 175 gurdwaras in Pakistan, ferozpur news
Pakistan Gurudwara
पाकिस्तान में लगभग पौने दो सौ के करीब गुरुद्वारे हैं, जिनमें से तकरीबन 30 की हालत ठीक है और बाकी खंडहर हो चुके हैं। यही नहीं कुछेक गुरुद्वारों में कब्जा कर लोगों ने रिहाइशी स्थल बना लिया है। अब पाकिस्तान के साहीवाल इलाके में एक गुरुद्वारे को गिराकर वहां शापिंग कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। पाक सरकार गुरुद्वारों की देख-रेख की तरफ कुछ खास ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


विश्व भाई मरदाना यादगारी कीर्तन दरबार सोसाइटी कई बार पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन कराने के लिए जत्थे लेकर गई है। वहां पर गुरुद्वारों की क्या स्थिति है, इसके बारे में कई बार आवाज उठा चुकी है और पाक के वरिष्ठ नेताओं को मांगपत्र सौंप चुकी है। लेकिन पाक सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


सोसाइटी के प्रधान हरपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि पाकिस्तान में गुरुद्वारों की संख्या 175 के करीब है, इसमें से सिर्फ 30 गुरुद्वारों की हालत ठीकठाक है और बाकी खंडहर हो चुके हैं। पाकिस्तान में रहने वाले कई लोगों ने गुरुद्वारों पर कब्जा कर रिहाइश बना ली है। कई गुरुद्वारों में घास लगा है, उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के पेशावर इलाके में कई सिखों का धर्मांतरण कर मुसलमान बनाने की खबरें सुनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed