फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NDA candidate for Presidential election Droupadi Murmu meets Haryana CM Manohar Lal in Chandigarh 

Droupadi Murmu: चंडीगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, सांसदों और विधायकों से मांगा समर्थन

Fri, 01 Jul 2022 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 04:43 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, सभी कैबिनेट मंत्री, हरियाणा बीजेपी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद कार्यक्रम में मौजूद रहे। बीजेपी-जेजेपी के सभी विधायकों के साथ साथ सभी निर्दलीय विधायक भी कार्यक्रम में शामिल रहे। 

विज्ञापन
NDA candidate for Presidential election Droupadi Murmu meets Haryana CM Manohar Lal in Chandigarh 
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को प्रचार के लिए चंडीगढ़ पहुंचीं। यहां पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह समेत हरियाणा के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों, मंत्रियों व भाजपा, जजपा विधायकों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


भाजपा के पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सांसद भी यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका मुर्मू से परिचय करवाया। मुर्मू ने अपने संघर्ष के दिनों की दास्तां सबको सुनाई। उनके साथ आए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी सांसदों, विधायकों को मतदान की बारीकियां समझाईं। उन्होंने बताया कि कैसे मतदान करना है। मतदान से पहले विधायकों, सांसदों को रिहर्सल भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मुर्मू ने समर्थन की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा वीरों और शहीदों की भूमि होने के साथ-साथ श्रीमद्भगवद्गीता की स्थली है। इस राज्य ने हर क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के पद की उम्मीदवार बनाकर एनडीए ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। एक आदिवासी महिला के रूप में कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी में जो भी चुनौती आई है, उसे स्वीकार किया है और हमेशा अच्छा बनने का प्रयास किया। मैं देश के लिए हमेशा काम करने के लिए तैयार थी, हूं और रहूंगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हरियाणा में भाजपा, जजपा के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन तो मिलेगा ही, इसके साथ-साथ अन्य पार्टियों के विधायक एवं सांसद भी उन्हें समर्थन देंगे। वह हरियाणा के हितों का सदैव ख्याल रखेंगी।
 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना बेहद प्रसन्नता का विषय है। इस पद का दायित्व संविधान के कार्यपालक का होता है। संविधान की तरफ वही वर्ग देखता है, जिसे यकीन होता है कि संविधान हमारी सुरक्षा करता है। मुर्मू का जीवन समाज सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि समर्थक संख्या के सभी वोट तो उन्हें मिलेंगे ही, इसके साथ-साथ अतिरिक्त वोट दिलाने का भी पूरा प्रयास करेंगे।

ये बोले अन्य दिग्गज
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपनी पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एनडीए ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर दलित, महिला एवं गरीबों के उत्थान का कार्य किया है। वह आम गरीब की आवाज को आगे ले जाने का कार्य करेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुर्मू को नेतृत्व के गुण अपने पिता और दादा से मिले हैं। वे सर्वश्रेष्ठ विधायक भी रही हैं। इसके साथ-साथ राज्यपाल रहने का भी अनुभव है। मुर्मू का नाम महाभारत से जुड़ा है और हरियाणा महाभारत की भूमि रही है। माता मनसा देवी उनकी इस यात्रा को सफल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed