Haryana: पीएम मोदी से मिले नायब सैनी, कहा-मैंने अपनी ड्यूटी निभाई, सीएम का नाम संसदीय बोर्ड तय करेगा
सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार बंपर जीत दर्ज की है। जीत के बाद सैनी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।
विस्तार
हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि सैनी ने अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए पीएम से परामर्श किया। नायब सैनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की।
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है।"
PM Narendra Modi tweets, "I met Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini and congratulated him for the historic victory of BJP in the assembly elections. I am confident that Haryana's role is going to become even more important in the resolution of developed India."
विज्ञापन विज्ञापन
(Pics: PM… pic.twitter.com/Sw9AuYeF4e — ANI (@ANI) October 9, 2024
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट हुई है। हरियाणा में हमारी जो प्रचंड जीत हुई है उसके बारे में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया है। मैंने प्रधानमंत्री को कहा है कि उन्हें हरियाणा के लोग बहुत प्यार और स्नेह करते हैं जिसका परिणाम है कि तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बन रही है। हरियाणा में सीएम कौन होगा, इस पर नायब सैनी ने कहा कि मैंने अपनी ड्यूटी कर ली है। अब मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला संसदीय बोर्ड लेगा।
हरियाणा में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 2014 में 47 सीटें मिलने पर भाजपा ने पहली बार हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाई थी। इस बार पार्टी वह आंकड़ा भी पार कर गई।
2019 में भाजपा की सीटें घटकर 40 रह गई थीं। साढ़े नौ साल सत्ता में रहने के बाद एंटी इंकम्बेंसी की रिपोर्ट के बाद पार्टी ने मनोहर लाल की जगह ओबीसी समुदाय के नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। 56 दिन के सीएम नायब सैनी को भाजपा चेहरा बनाकर मैदान में उतरी और प्रचंड जीत हासिल की।
हरियाणा में भाजपा ने 48 सीटों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो कांग्रेस से 11 अधिक है, जेजेपी और आप जैसी पार्टियों का सफाया हो गया और आईएनएलडी को सिर्फ दो सीटें मिलीं। आप ने अपने दम पर चुनाव लड़ा था।