{"_id":"649f97230f5313ea620c04442121bb3b","slug":"navratra-fest-preparations-in-chhota-trilokpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला
Updated Sat, 29 Mar 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव छोटा त्रिलोकपुर में लगने वाले नवरात्र मेले के लिए मंदिर कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 31 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र मेले के मद्देनजर दुकानदारों ने दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं।
इस मेले में हरियाणा, पंजाब व हिमाचल आदि राज्यों से हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। शारदा माता मंदिर की कमेटी के महासचिव भगवानदास ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में हर रोज एक से दो हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। सप्तमी और अष्टमी पर मंदिर में आठ से दस हजार श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं।
महासचिव ने बताया कि नवरात्र मेले में मोरनी खंड से बिजली जोड़ दी जाती है, जिससे आपूर्ति पूरी होती है। इसके बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, लंगर, बैठने के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है। मानसा मंडी के एक दानी व्यक्ति ने त्रिलोकपुर बस स्टैंड से लेकर मंदिर द्वार तक स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करवाई है।
विज्ञापन
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी द्वारा डॉक्टरों की एक टीम भी मंदिर में तैनात रहेगी। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अंबाला, नारायणगढ़, पंचकूला व चंडीगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं के हरियाणा रोडवेज की बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। उधर, रायपुररानी के भी समलासन माता मंदिर में नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर हैं।