फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu will be adopt to orphans child of amritsar train accident

अमृतसर ट्रेन हादसाः नवजोत सिद्धू का एलान- अनाथ बच्चों को ताउम्र पढ़ाऊंगा, हर घर की करूंगा देखभाल

Tue, 23 Oct 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Tue, 23 Oct 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu will be adopt to orphans child of amritsar train accident
नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब सरकार में निकाय और पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों और अनाथ बच्चों की बड़ी जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें गोद लिया है। सिद्धू ने कहा कि जिन परिवारों में बच्चों को पढ़ाई लिखाई या खाने तक की तंगी होगी, मैं जेब से पूरी करूंगा। जब तक मेरी जेब में चार पैसे हैं, मैं सबको गोद लेता हूं और उनकी देखभाल करूंगा। 

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि यह मेरा परिवार है। यह वो लोग हैं जिन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को सम्मान दिया। सिद्धू ने कहा कि गुरु की नगरी में यह उनका दूसरा वचन है। पहला वचन दिया था कि जब तक सियासत में हूं, अमृतसर से चुनाव लड़ूंगा। अब यह मेरा दूसरा वचन है। जब तक मेरी धर्मपत्नी है, कोई अनाथ या बेसहारा वो भूखा नहीं रहेगा। इन लोगों का मुझ पर और मेरी पत्नी पर एहसान है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को अमृतसर में जौड़ा फाटक के नजदीक दशहरा वाले दिन रावण दहन देख रहे लोगों को पटरी पर रौंदते हुए ट्रेन निकल गई। इस हादसे में 59 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। सिद्धू ने कहा कि किसी की भी पढ़ाई की जिम्मेदारी मेरी है। अगर परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है, तो मेरी जिम्मेदारी है। अगर परिवार में कोई सेटल नहीं है तब भी मेरी जिम्मेदारी है। उनके खाने पीने से लेकर सारा खर्च जेब से वहन करूंगा। हमें इन लोगों से प्यार मिला, विश्वास मिला है, इससे बढ़कर क्या चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed