{"_id":"6266c1104d19f9790a03f02d","slug":"navjot-singh-sidhu-targets-aam-aadmi-party-in-rajpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा: सिद्धू के धरने पर नहीं पहुंचे राजा वड़िंग, नवजोत बोले- मुफ्त बिजली की घोषणा के बाद लोग कटौती से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा: सिद्धू के धरने पर नहीं पहुंचे राजा वड़िंग, नवजोत बोले- मुफ्त बिजली की घोषणा के बाद लोग कटौती से परेशान
Mon, 25 Apr 2022 09:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:16 PM IST
सार
सिद्धू ने कहा कि पंजाब की आर्थिक हालत बेहद खराब है। आप सरकार के 40 दिन के अंदर ही जनता के सामने इसकी पोल खुल चुकी है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बिजली संकट के खिलाफ सिद्धू ने कांग्रेसियों के साथ धरना दिया। इसे लेकर सोमवार दोपहर राजपुरा के नाभा थर्मल प्लांट के पास रोष प्रदर्शन किया गया। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कई पूर्व कांग्रेस विधायक व मंत्री पहुंचे। धरने के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने जमकर आम आदमी पार्टी (आप) पर हमले बोला। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग धरने से नदारद रहे।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि पंजाब में 24 घंटे मुफ्त बिजली देने के एलान के बाद अब 12 से 13 घंटे के लंबे कट लग रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। सिद्धू ने कहा कि हमारी सरकार ने तीन बिजली समझौतों में से एक को रद्द कर दिया था, जिसमें से पंजाब को सस्ती बिजली दी गई थी लेकिन चुनाव से पहले आप कहती थी कि जब हमारी सरकार आएगी तो बिजली के समझौते रद्द कर दिए जाएंगे और लोगों को निशुल्क बिजली देंगे लेकिन इतने समय के बाद भी बिजली समझौते रद्द नहीं हुए हैं। केजरीवल झूठ की गठरी हैं, जिन्होंने लोगों को गुमराह कर सत्ता पर तो कब्जा कर लिया है। अब पंजाब के लोगों के वादे पूरे करने की बात आई तो ड्रामे कर रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब की आर्थिक हालत बेहद खराब
सिद्धू ने कहा कि पंजाब की आर्थिक हालत बेहद खराब है। आप सरकार के 40 दिन के अंदर ही जनता के सामने इसकी पोल खुल चुकी है। जबकि पंजाब का बिजली विभाग 17 हजार करोड़ के कर्ज से दबा है। उन्हें सैलरी देने के लिए ही 500 करोड़ का कर्ज लेना पड़ा है। ऐसे में पंजाब की जनता से किए वादे वह कैसे पूरे करेंगे।
विज्ञापन
आज के समय में प्रदेश को 8000 मेगावाट बिजली की जरूरत है लेकिन कोयले की सही आपूर्ति न होने से थर्मल प्लांटों का हाल खस्ता है। अगले माह धान की रोपाई का सीजन शुरू हो जाएगा। तब बिजली की खपत 15 हजार मेगावाट तक पहुंच जाएगी, इसे राज्य सरकार कैसे पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही है और केजरीवाल कह रहे हैं कि पंजाब में मान सरकार ने बिजली 24 घंटे और मुफ्त कर दी गई है लेकिन आपको पता है कि पंजाब में कितने घंटे बिजली आ रही है।
अब वह हिमाचल में भी ऐसा ही करेंगे। उनके साथ राजपुरा के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, पूर्व विधायक अमरगढ़ सुरजीत सिंह धीमान, जगदेव कमलू पूर्व विधायक मोड़, अश्विनी सेखड़ी पूर्व मंत्री, हरबिंदर सिंह लाडी, पूर्व मेयर पटियाला विष्णु शर्मा, मदन मोहन मूसा होशियारपुर, करणवीर सिंह ढिल्लों, सुखविंदर सिंह काका कंबोज, सतनाम सिंह, नवतेज सिंह चीमा पूर्व विधायक सुलतानपुर, निर्भय सिंह मिल्टी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पटियाला, नगर परिषद अध्यक्ष नरिंदर शास्त्री, चेयरमैन ब्लॉक समिति सरबजीत सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी बलदेव सिंह गदोमाजरा, जग्गा कोटला और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।