{"_id":"61bb659d4335ac7bff3c15fe","slug":"navjot-singh-sidhu-stance-changed-regarding-cm-charanjit-singh-channi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: अपनी सरकार को घेरने वाले सिद्धू के बदले सुर, सीएम चन्नी व अपने को बताया दो बैलों की जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: अपनी सरकार को घेरने वाले सिद्धू के बदले सुर, सीएम चन्नी व अपने को बताया दो बैलों की जोड़ी
Thu, 16 Dec 2021 09:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:54 PM IST
सार
चुनाव नजदीक आते ही नवजोत सिंह सिद्धू के रुख में बदलाव आने लगा है। उन्होंने सीएम चन्नी और अपने आपको दो बैलों की जोड़ी बताई। इससे पहले वह लगातार पंजाब सरकार पर निशाना साध रहे थे।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमेशा सीएम चन्नी और अपनी सरकार को घेरने वाले नवजोत सिद्धू अब बैकफुट पर नजर आने लगे हैं। जहां रेत माफिया से लेकर बेअदबी को लेकर हमेशा अपनी सरकार को सिद्धू कोसते दिखते थे अब सिद्धू अपनी सरकार के कसीदे पढ़ने लगे हैं। वे सीएम चन्नी और खुद को अब दो बैलों की जोड़ी बता रहा हैं, जोकि पंजाब की हर मुश्किल को खत्म करने में समक्ष हैं।
विज्ञापन
सिद्धू का यह बदला अंदाज देखकर हर कोई चकित जरूर है, क्योंकि बेअदबी और ड्रग्स, रेत और शराब माफियाओं पर हमेशा सिद्धू अपनी सरकार को घेरते रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सिद्धू को हाईकमान की घुड़की के बाद ही यह सब देखने को मिल रहा है। वहीं अगली सरकार में सिद्धू सीएम बनाने के सपने को साकार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
रायकोट की रैली में सिद्धू ने यह भी कह डाला कि वह हमेशा ईमानदारी के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कभी किसी पद का लालच नहीं किया है। आम लोगों के लिए उन्हें कुर्सियों को ठोकर मारी है। इन बातों से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिद्धू के दिल में अभी सीएम कुर्सी की चाह किसी जगह जरूर है। जिसे वह आगे सरकार बनने पर पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन