फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu sit on dharna outside Delhi CM residence

दिल्ली में सिद्धू: केजरीवाल के आवास के बाहर दिया धरना, कहा- यहां की शिक्षा व्यवस्था 'ऊंची दुकान, फीका पकवान'

Sun, 05 Dec 2021 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Dec 2021 06:59 PM IST
सार

शिक्षा व्यवस्था पर शुरू हुई जंग अब धरना-प्रदर्शन तक जा पहुंची है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शिक्षा के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेर रहे हैं। मोहाली में अध्यापकों के धरने में शामिल भी हो चुके हैं। अब नवजोत सिंह सिद्धू ने इसी मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu sit on dharna outside Delhi CM residence
धरने पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : @sherryontopp

विस्तार

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को घेरने की कमान अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने संभाल ली है। सिद्धू दिल्ली में आंदोलनरत गेस्ट टीचरों के समर्थन में रविवार को केजरीवाल के आवास के बाहर धरना देने पहुंचे। धरने पर बैठे सिद्धू ने दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि कहां हैं केजरीवाल। दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को उन्होंने ऊंची दुकान, फीका पकवान बताया। सिद्धू ने धरने के बाद ट्वीट कर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। सिद्धू ने लिखा है कि आप ने 2015 में हुए अपने चुनावी घोषणा पत्र में आठ लाख नौकरियां और 20 नए कॉलेज खोलने का वादा किया था लेकिन अभी तक सिर्फ 440 लोगों को ही नौकरियां दी गई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पंजाब में 2022 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल गारंटी दे रहे हैं लेकिन अब उन्हीं की घंटियां बज गई हैं। रोजगार को लेकर हालात इतने खराब हैं कि पिछले कुछ वर्षों में यहां बेरोजगारों की संख्या पांच गुना बढ़ चुकी है। अभी दिल्ली सरकार ठेके के गेस्ट टीचरों से काम चला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा है कि दिल्ली में अभी 1031 स्कूल हैं। इन्हें संचालित करने के लिए सिर्फ 196 मुख्य अध्यापक हैं, जबकि 835 स्कूल बिना मुख्य अध्यापकों के संचालित हो रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाले अरविंद केजरीवाल खुद दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को ठेके पर चला रहे हैं।

शिक्षकों को आठ गारंटी से शुरू हुआ विवाद

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठे विवाद की शुरूआत अरविंद केजरीवाल के की ओर से शिक्षकों को आठ गारंटी देने के साथ हुई। इसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पंजाब की शिक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। जिस पर पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने आप के दोनों नेताओं का विरोध किया और दिल्ली-पंजाब के 250 स्कूलों को लेकर चर्चा की चुनौती दी। इसके बाद लगातार आप और कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था को लेकर आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed