फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu said that I will not be a showpiece

सिद्धू का फिर छलका दर्द: बोले- अच्छे आदमी को शो पीस बना दिया जाता है, मैं शोपीस नहीं बनूंगा

Sun, 12 Dec 2021 07:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 07:05 PM IST
सार

चंडीगढ़ के लॉ भवन में बोलदा पंजाब कार्यक्रम में सिद्धू ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहाली में 900 एकड़ जमीन पर दो मुख्यमंत्रियों का कब्जा है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu said that I will not be a showpiece
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस को लेकर एक बार फिर दर्द छलक आया। चंडीगढ़ में रविवार को लॉ भवन में आयोजित बोलदा पंजाब कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अच्छे आदमी को शो पीस बना दिया जाता है और वह अब शोपीस नहीं बनेंगे। उन्होंने मोहाली की 1.5 लाख करोड़ की जमीन पर कब्जे को लेकर भी खुलकर बोला।

विज्ञापन


न्यायाधीश कुलदीप सिंह कमीशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मोहाली में 900 एकड़ जमीन पर तो दो मुख्यमंत्रियों ने कब्जा किया हुआ है। 1.5 लाख करोड़ की इस बेशकीमती जमीन पर किए गए कब्जे को लेकर सियासतदारों ने राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी की है।
विज्ञापन


कमीशन की रिपोर्ट में कई ऐसे नाम को सार्वजनिक किया गया है, जिससे राजनीति में भूचाल आ जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को लेकर किए सवालों पर कहा कि पार्टी में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जिन्हें चुनाव जीतने के बाद शोपीस बना दिया जाता है और वह शोपीस नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका और राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। क्योंकि ये दोनों ही खानदानी लोग हैं। वह उनके साथ पंजाब के लिए खड़े हैं, राज्य की सत्ता के लिए नहीं। पंजाब में यदि कांग्रेस की सरकार दोबारा आती है और फिर से माफियाओं का राज होता तो इसके लिए नवजोत सिंह सिद्धू की जिम्मेदारी नहीं होगी।

दिल्ली वाला पंजाब को सिखाएगा

कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने पूरी दुनिया को खेती करना सिखाया और अब यह दिल्ली वाले नेता पंजाब को सिखाएंगे। दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब आप की सरकार आई थी तो 7000 शिक्षकों के पद खाली थे, आज 19000 पद खाली हैं। शिक्षकों से आप वाले 15-15 दिन का अनुबंध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed