फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu said Rahul Gandhi has created history by making first Dalit Sikh CM in Punjab

पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- चन्नी को पहला दलित सिख सीएम बना राहुल गांधी ने रचा इतिहास, अब सब मुद्दे हल होंगे

Mon, 20 Sep 2021 06:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Sep 2021 06:53 PM IST
सार

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के पहले दलित सिख सीएम के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण किया। सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu said Rahul Gandhi has created history by making first Dalit Sikh CM in Punjab
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : एएनआई

विस्तार

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 17वें और पहले दलित मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली। इसके बाद से ही वो एक्शन मोड पर आ गए हैं। उन्होंने पंजाब में किसानों के सभी बकाया बिल माफ करने का एलान किया है। चन्नी ने कहा कि अगर किसानों और खेती करने वालों को किसी तरह की आंच आई तो मैं अपनी गर्दन भी उनके आगे कर दूंगा। 

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के कदम को ऐतिहासिक बताया। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में पहला दलित सिख सीएम बनाकर राहुल गांधी ने इतिहास रच दिया है। एक अद्भुत व्यक्ति ने आज पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने जनहित के मामलों पर काम करना शुरू कर दिया है। बिजली बिल माफी समेत सभी मुद्दों का समाधान होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आठ बजे कैबिनेट की बैठक
चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक आज ( सोमवार) रात आठ बजे होगी। यह जानकारी पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दी। कैबिनेट में नए चेहरों को जगह देने के सवाल पर रंधावा ने कहा कि इसके बारे में हाईकमान और सीएम को ही पता होगा। 



सीएम ने कहा कि ज्यादा सुरक्षा की जरूरत नहीं
पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा से मुलाकात के बाद जानकारी दी है कि सीएम ने कहा कि उन्हें ज्यादा सुरक्षा की जरूरत नहीं है। वह इसे कम करेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed