{"_id":"61bc33f0e495a945ac16e654","slug":"navjot-singh-sidhu-presented-glimpse-of-punjab-model-during-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मॉडल की झलक: सिद्धू ने ग्रामीण की तर्ज पर शहरी मनरेगा का किया एलान, हर मजदूर का बनेगा बीपीएल कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मॉडल की झलक: सिद्धू ने ग्रामीण की तर्ज पर शहरी मनरेगा का किया एलान, हर मजदूर का बनेगा बीपीएल कार्ड
Fri, 17 Dec 2021 12:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:29 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपने पंजाब मॉडल से अवगत कराया। सिद्धू ने शहरी मजदूरों को रोजगार गांरटी की बात कही। उन्होंने कहा कि मनरेगा की तरह शहर में भी रोजगार योजना बनाई जाएगी। इसके तहत कुशल व अकुशल मजदूरों को काम दिया जाएगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब मॉडल में गरीबों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा सियासी दांव खेल दिया है। उन्होंने पंजाब मॉडल को मजदूरों के लिए मुफीद बताते हुए शहरी रोजगार गारंटी मिशन का एलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब माडल में हर गरीब का बीपीएल कार्ड बनाया जाएगा। सिद्धू ने सरकार को घेरते हुए कंस्ट्रक्शन सेस और पंजीकरण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस भवन में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सिद्धू ने कहा कि रोजगार गारंटी मिशन के तहत सूबे के मजदूरों को मुफ्त चिकित्सा और शिक्षा सहित कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। सिद्धू ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में कंस्ट्रक्शन सेस एकत्र तो किया जाता है लेकिन यह मजदूरों में बांटा नहीं जाता।
विज्ञापन
मजदूरों के पंजीकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि सूबे में अभी मात्र एक प्रतिशत ही श्रमिक पंजीकृत हैं। जबकि सही आंकड़ा इससे कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि जब पंजीकरण ही नहीं किया जाएगा तो उन्हे लाभ कैसे मिलेगा। पंजाब में पंजाबी और बाहरी को लेकर चल रही जंग पर सिद्धू ने कहा कि हमारे लिए ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
मजदूरों के बीच पहुंचे सिद्धू
पत्रकारों से रूबरू होने से पहले कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मोहाली के लेबर चौक पहुंच गए। जहां उन्होंने मजदूरों से सीधे संवाद किया। मजदूरों को आने वाली समस्याओं को सुना और उन्हे जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया।
सिद्धू के लिए नहीं है महंगाई
पहली बार महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस प्रधान ने कहा कि सिद्धू के लिए कोई महंगाई नहीं है लेकिन मजदूरों के लिए महंगाई मायने रखती है। उन्होंने कहा कि आज हर खाद्य वस्तु के दाम दोगुने हो गए हैं। पेट्रो पदार्थों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में सरकारों को मजदूरों के प्रति सोचना जरूरी हो जाता है।