{"_id":"588cef214f1c1bbb7ecf7fae","slug":"navjot-singh-sidhu-in-mohali-attacks-on-aap-and-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली पहुंचे नवजोत सिद्धू, बोले- 'आप' तो ईस्ट इंडिया कंपनी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली पहुंचे नवजोत सिद्धू, बोले- 'आप' तो ईस्ट इंडिया कंपनी है
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
मोहाली पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू जमकर बरसे 'आप' पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के बाद शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू के हक में चुनाव प्रचार के लिए पूर्व क्रिकेटर व टीवी स्टार नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल, प्रधान सुखबीर बादल व मजीठिया पर तीखे जुबानी बाण छोड़े। वहीं, आम आदमी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। सिद्धू ने कहा कि आप की हालत तो ऐसी है कि बारात पूरी तरह सज चुकी है, लेकिन अब तक यह पता नहीं है कि आखिरी दूल्हा कौन है। जबकि उनकी पार्टी अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में आप को यह बात साफ करनी होगी।
नवजोत सिंह सिद्धू करीब 5:25 बजे फेज-8 स्थित दशहरा मैदान पहुंचे। इस दौरान मैदान समर्थकों से खचाखच भरा था। समर्थक सिद्धू की एक झलक पाने के लिए लालायित थे। इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से मंच तक पहुंचे। उन्होंने मंच संभालने के साथ ही एक शेर के साथ अपने भाषण का आगाज किया।
उन्होंने कहा कि आज लड़ाई पगड़ी की है। इस दौरान उन्होंने शराब ठेकों से लेकर रेत, बजरी, बस और केवल नेटवर्क पर बात की। साथ ही बादल व मजीठिया परिवार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो कोड़ किरला है। जो कि बहुत जल्द अपना रंग बदलता है।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि वह भी केजरीवाल के पास गए थे। साथ ही पार्टी ज्वाइन करने की बात चली। इस पर उन्होंने कहा कि सिद्धू जी आपकी पत्नी को टिकट देंगे। साथ ही आप दो चार रैलियां कर वहां से निकल जाना। उन्होंने कहा कि मुझे भगवान ने सबकुछ दिया, लेकिन जो खुशी मुझे अमृतसर का एमपी बनकर मिली, वह इन सबसे ज्यादा थी।

‘आप तो ईस्ट इंडिया कंपनी है’
नवजोत सिंह सिद्धॣ
- फोटो : अमर उजाला
भगत सिंह कोई आप का नहीं है
सिद्धू ने कहा कि आप के नेता पीली पगड़ियां बांधकर भगत सिंह की राह पर चलने की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह केवल आप वालों का ही नहीं हैं बल्कि जो भी सच्चा और ईमानदार व्यक्ति है। भगत सिंह उन सबके हैं।
‘आप तो ईस्ट इंडिया कंपनी है’
सिद्धू ने कहा कि आप तो ईस्ट इंडिया कंपनी है। इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब को बर्बाद करना है। उनका और कोई अन्य लक्ष्य नहीं है। जब छोटेपुर ने आवाज उठाई तो उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
भगवंत मान को माफ किया
वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि आप नेता भगवंत मान जो प्रचार के दौरान कुछ भी बोलते रहते हैं। इसमें उनका कोई कसूर नहीं है। क्योंकि केजरीवाल जो बुलवाते हैं, वे तो वही बोलते हैं। इस कारण मान को इसके लिए माफ करते हैं।
मोदी और केंद्र सरकार पर कोई बात नहीं
नजवोत सिंह सिद्धू ने करीब आधा घंटा दशहरा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्र सरकार पर हमला नहीं किया। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि बादलों ने पंजाब को पूरी तरह तबाह कर दिया है।