फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu denied reports to sought post of Deputy Chief Minister for himself

फिर बोले सिद्धू: मैंने कभी नहीं मांगा उपमुख्यमंत्री पद, कैप्टन अपना दावा साबित करके दिखाएं

Sat, 22 May 2021 08:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 May 2021 08:30 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सिद्धू उपमुख्यमंत्री का पद चाहते हैं। अब सिद्धू ने इसका जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu denied reports to sought post of Deputy Chief Minister for himself
नवजोत सिद्धू। - फोटो : @sherryontopp

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह चरम पर पहुंची हुई है। शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने लिए उपमुख्यमंत्री का पद मांगे जाने की खबरों का खंडन किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके खेमे के इस दावे को साबित करने की चुनौती भी दी कि वह कैबिनेट और पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान चाहते थे और उन्होंने कभी उपमुख्यमंत्री या गृह मंत्री का पद मांगा था। सिद्धू ने दावा किया कि उन्होंने कभी ऐसे किसी ओहदे की मांग नहीं की बल्कि उन्होंने कई बार मंत्रिमंडल में शामिल होने की पेशकश को ठुकराया है।

विज्ञापन


सिद्धू ने उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि पंजाब कांग्रेस में जारी मौजूदा विवाद को हल करने के लिए पार्टी हाईकमान दखल दे रहा है। उन्होंने कहा कि वह विवाद सुलझाने की प्रक्रिया के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। अपने ट्वीटर हैंडल पर शनिवार को एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए सिद्धू ने कहा कि हालांकि उन्हें कई मौकों पर कैबिनेट में शामिल होने की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। सिद्धू ने ट्वीट किया- “मैं बस पंजाब की समृद्धि चाहता हूं !! कई बार आमंत्रित किया गया और कैबिनेट में शामिल होने की पेशकश की गई लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया,  अब हमारे सम्मानित हाईकमान ने हस्तक्षेप किया है, इंतजार करेंगे...।"
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि नवजोत सिद्धू से स्थानीय निकाय विभाग लेकर जब बिजली विभाग सौंपा गया था, तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान वे कई बार दिल्ली जाकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मिले थे। तब यह चर्चा जोरों पर रही कि सिद्धू पंजाब में कैप्टन के समकक्ष पद चाहते हैं और इसके लिए उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर रहे हैं। सिद्धू को लेकर यह चर्चा भी काफी समय तक चली कि वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान पद चाहते हैं। बीते माह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान कहा था कि नवजोत सिद्धू उपमुख्यमंत्री पद और गृह विभाग का प्रमुख बनना चाहते थे, जो संभव नहीं था। इस पर सिद्धू ने सबूत दिखाने की चुनौती दी कि उन्होंने पार्टी के किसी अन्य नेता के साथ कोई बैठक की हो या किसी पद की मांग की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed