{"_id":"61b9f7ba218d7708837aa8c7","slug":"navjot-singh-sidhu-called-a-meeting-of-district-presidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: नवजोत सिंह सिद्धू ने बुलाई जिला अध्यक्षों की बैठक, पंजाब चुनाव समिति की मीटिंग से पहले लेंगे फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: नवजोत सिंह सिद्धू ने बुलाई जिला अध्यक्षों की बैठक, पंजाब चुनाव समिति की मीटिंग से पहले लेंगे फीडबैक
Wed, 15 Dec 2021 07:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:46 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। पंजाब चुनाव समिति की बैठक से पहले जिला अध्यक्षों से फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पूरी तरह से सक्रिय होकर प्रदेश की नब्ज टटोलने में लग गए हैं। सिद्धू ने सूबे का फीड बैक लेने के लिए गुरुवार को पंजाब चुनाव समिति की बैठक से पहले 82 जिला प्रधानों और कार्यकारी प्रधानों की बैठक बुला ली है। बैठक में सिद्धू सभी जिलाध्यक्षों के साथ चुनाव पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस गुरुवार को यहां कांग्रेस भवन में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाकर चुनावों पर चर्चा करेगी। बैठक की अध्यक्षता पंजाब में पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक शाम चार बजे कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में बुलाई है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्षों से बैठक के बाद मिले प्रदेश के फीडबैक को लेकर पंजाब चुनाव प्रचार समिति की बुलाई गई बैठक में चर्चा की जाएगी। पंजाब चुनाव को लेकर पार्टी आलाकमान के निर्देश पर 29 सदस्यीय पंजाब चुनाव समिति आहुत की गई है। जिसमें समिति प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सहित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन