फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu again raised demand for cancellation of expensive power agreements

पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर उठाई महंगे बिजली समझौते रद्द करने की मांग, कैप्टन सरकार को याद दिलाई ये बात

Tue, 31 Aug 2021 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Aug 2021 12:10 AM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पर अक्सर हमलावर रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर घेरा है। सिद्धू ने महंगे बिजली समझौतों को रद्द करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन समझौतों को रद्द करने के लिए सरकार कानून लाए। इससे सस्ती बिजली का सपना साकार होगा। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu again raised demand for cancellation of expensive power agreements
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र पर सवाल खड़ा कर दिया है। सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर ट्विटर पर तंज कसते हुए लिखा कि प्रकाशोत्सव को समर्पित एक दिन के सत्र की वह तारीफ करते हैं लेकिन मुख्यमंत्री को सरबत के भले की विचारधारा को नहीं भूलना चाहिए। सबका भला करने वाले मुद्दे हल किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगे बिजली समझौते रद्द करने के लिए सरकार कानून लाए। 

विज्ञापन


सिद्धू ने बिजली का मुद्दा उठाते हुए लिखा कि पंजाब सरकार राज्य बिजली नियामक आयोग को आदेश जारी करे कि वह बिजली एक्ट- 2003 के तहत न्यूनतम दर पर बिजली की खरीद करे। इससे पंजाब सरकार को सीधे 50 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी। वहीं, लोगों को तत्काल डेढ़ से 2 रुपये सस्ती बिजली मिलेगी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने इससे पहले निजी कंपनियों से किए बिजली समझौते रद्द करने और महंगी बिजली खरीदने के लिए निजी थर्मल प्लांटों को दिए जा रहे फिक्स्ड चार्ज की अदायगी तुरंत बंद करने का मुद्दा उठाया था। सिद्धू ने कैप्टन को एसवाईएल नहर के टर्मिनेशन कानून की याद दिलाते हुए लिखा कि उसी तरह का सख्त कदम उठाते हुए सरकार ट्रांसमिशन ऑफ पीपीए एक्ट लाकर गलत बिजली समझौते सिरे से रद्द करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तो सभी वर्गों को दी जा सकेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली: सिद्धू
सिद्धू ने लिखा है कि इस समय पंजाब में मुद्दों को भटकाने का सीजन चल रहा है लेकिन उनकी कोशिश है कि पंजाबियों को वापस मुद्दों पर लाया जाए। उन्होंने लिखा कि अगर ऐसा हो जाता है तो न सिर्फ एससी-ओबीसी, बीपीएल और फ्रीडम फाइटर्स को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा सकेगी बल्कि जनरल वर्ग के लोगों को भी यह सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को 3 रुपये प्रति यूनिट और औद्योगिक उपभोक्ताओं को 5 रुपये यूनिट बिजली देने का सपना भी साकार हो जाएगा। एक अन्य महत्वपूर्ण मांग उठाते हुए सिद्धू ने लिखा कि पंजाब सरकार उन सभी लोगों के बिल माफ करे, जिन्हें बिना कारण ज्यादा बिल भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed