{"_id":"5bf6b023bdec2241cd16b5b8","slug":"navjot-sidhu-said-on-kartarpur-corridor-this-decision-this-will-be-recorded-in-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर पर बोले नवजोत सिद्धू, स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा फैसला, सरकार के कदम का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर पर बोले नवजोत सिद्धू, स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा फैसला, सरकार के कदम का स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 Nov 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की मोदी सरकार ने सिखों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर को खोला जाएगा। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं, यह राजनीति से अलग है। मैं पाकिस्तान सरकार के कदम का स्वागत करता हूं। इसे इतिहास में सुनहरे शब्दों में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सिद्धू इन दिनों मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि मैं केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस शुभ कदम का स्वागत करता हूं। यह 12 करोड़ नानक नाम लेवा लोगों के लिए खुशी की सौगात होगी। उन्होंने कहा कि यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच पुल का निर्माण करेगा, शत्रुता खत्म करेगा और दोनों पड़ोसियों में एक सुखद माहौल तैयार करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा- मैं भारत सरकार को तहेदिल से इस कदम के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अनुरोध करता हूं कि वे करतारपुर साहिब गलियारा खोलकर बाबा नानक के वैश्विक भाइचारे और शांति के संदेश को फैलाने के लिए के लिए पारस्परिक कदम उठाएं। उल्लेखनीय है कि सीमा पार पाकिस्तान में श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा तक भारत से श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए कॉरिडोर बनाने के मुद्दे पर नवजोत सिद्धू ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष भी इस मामले को उठाया था।
विज्ञापन