{"_id":"629da33bae491a194663bfed","slug":"navjot-sidhu-reached-chandigarh-pgi-from-patiala-jail-for-checkup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navjot Singh Sidhu: लिवर में परेशानी के कारण सिद्धू पीजीआई में भर्ती, जनरल वार्ड में चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navjot Singh Sidhu: लिवर में परेशानी के कारण सिद्धू पीजीआई में भर्ती, जनरल वार्ड में चल रहा है इलाज
Mon, 06 Jun 2022 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:18 PM IST
सार
रोडरेज मामले में नवजोत सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। वे पटियाला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया। लिवर में परेशानी के कारण उन्हें तकलीफ हो रही थी। पीजीआई के डॉक्टरों ने उनके कई टेस्ट कराने को कहा है। इस वजह से वे दो से तीन दिन पीजीआई में ही रह सकते हैं।
विज्ञापन
जेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि जेल के अंदर सिद्धू के लिवर में दिक्कत बढ़ने से उनके पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद जेल अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें कुछ जरूरी टेस्टों के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे सिद्धू को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन
पीजीआई के हेप्टोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने सिद्धू के कई टेस्ट किए। बाद में टेस्टों की रिपोर्ट के आधार पर सिद्धू को पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन अस्पताल के हेप्टोलॉजी विभाग के जनरल वार्ड में दाखिल किया गया है। यहां सिद्धू का इलाज हेप्टोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर वीरेंद्र सिंह की निगरानी में किया जा रहा है।
विज्ञापन