Punjab: अमृतसर पहुंचे नवजोत सिद्धू, समर्थकों ने गोल्डन गेट पर किया स्वागत
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू शनिवार शाम अमृतसर पहुंचे। इस दौरान गोल्डन गेट पर उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडरेज मामले में सजा पूरा करने के बाद नवजोत सिद्धू पहली बार गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे। सिद्धू के स्वागत के लिए कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता नहीं आया था, लेकिन समर्थकों ने गोल्डन गेट पर भव्य स्वागत किया। सिद्धू ने शाम साढ़े तीन अमृतसर पहुंचना था परंतु वह करीब साढ़े छह पहुंचे। सिद्धू ने कहा कि अमृतसर मेरी कर्म भूमि है। अमृतसर और पंजाब की धरती का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है।
आप सरकार पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि अभी पूरा जोश है, जोश के बिना कोई जंग जीती नहीं जा सकती है। पार्टी भी जोश से काम करेगी। इसके बाद सिद्धू सीधा अमृतसर अपने घर गए। उन्होंने समर्थकों से बैठक कर तैयार रहने को कहा। एक अप्रैल को रिहा होने के बाद सिद्धू ने अधिकतर समय अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर के साथ ही बिताया।
डॉ. नवजोत कौर का बीते दिनों ही कैंसर स्टेज-2 का ऑपरेशन हुआ था। सिद्धू रविवार को श्री दरबार साहिब, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ में नतमस्तक होने के लिए जाएंगे। सिद्धू हाल में ही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ऑल इंडिया कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात करके आए हैं।