फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Comments on Bhagwant mann statement about congress

'एक थी कांग्रेस' विवाद: सीएम पर भड़के नवजोत सिद्धू बोले-कांग्रेस थी, है और रहेगी... रोक सको तो रोक लो

Wed, 03 Jan 2024 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ दिख रही दोनों पार्टियों के बीच प्रदेश में जुबानी जंग भी तेज हो चुकी है। भगवंत मान के एक थी कांग्रेस बयान पर कांग्रेस में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
Navjot Sidhu Comments on Bhagwant mann statement about congress
भगवंत मान और नवजोत सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जहां गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं वहीं दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी से भी पीछे नहीं हट रहे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि दिल्ली और पंजाब में मां, बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है कि- एक थी कांग्रेस। इसके बाद से कांग्रेस नेताओं का उन पर पलटवार जारी है। अब पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने मान पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि थोथा चना बाजे घना। शर्म कर मितर प्यारे... कांग्रेस थी, है और रहेगी... रोक सको तो रोक लो। सिद्धू ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव में आप को आधा प्रतिशत वोट भी नहीं मिले थे। लोकसभा में पार्टी का एक सांसद है और वो भी कांग्रेस से उधार लिया हुआ है। 

इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि आप के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं!! दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। दोनों मुंह की खाएंगे। वैसे एक भोजपुरी पिक्चर का नाम है ‘एक था जोकर’। 


वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा था कि आने वाले समय में मांएं कहेंगी कि एक पार्टी थी जो अब तिहाड़ जेल में मिल सकती है। बताओ किस पार्टी का 40 फीसदी नेतृत्व जेल में है और बाकी लोग जाने को तैयार हैं?  

गोइंदवाल प्लांट की खरीद को लेकर सिद्धू ने मान को घेरा
गोइंदवाल थर्मल की खरीद को लेकर सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब को टिकाऊ वित्तीय फैसलों की जरूरत है, न कि आलोचनात्मक प्राप्तियों की। जो सूबे के कर्जे के संकट को और गहरा करें। गोइंदवाल पावर प्लांट एक संपत्ति से बहुत दूर एक सफेद हाथ की तरह दिखाई देता है। क्योंकि प्लांट पर 6600 करोड़ रुपये से अधिक का कर्जा है, जिसे अब पंजाब के टैक्सदाताओं को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed