फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Challanged Captain Amrinder Singh via Video on Youtube Channel

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन ने दी चुनौती, 'जन-जन कण-कण' से होगा अब संपर्क अभियान का शंखनाद

Tue, 24 Mar 2020 02:44 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 24 Mar 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu Challanged Captain Amrinder Singh via Video on Youtube Channel
Navjot Singh Sidhu - फोटो : फाइल फोटो
जित्तेगा पंजाब यू ट्यूब चैनल से पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने तीसरा वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ दो-दो हाथ करने के संकेत दिए हैं। सिद्धू ने दावा किया कि वह अब गांव की चौपालों, शहरों की गलियों, चाय की दुकानों, नुक्कड़ बैठकों और हर उस स्थान से जहां आम लोग होते हैं, वहां से संपर्क अभियान छेड़ेंगे।
विज्ञापन


सिद्धू ने इस संपर्क अभियान को निर्णायक युद्ध की संज्ञा दी। राजनीति की इस लड़ाई को लोगों के दिलों में लड़ने के स्पष्ट संकेत देते हुए सिद्दू ने कहा कि वह इस लड़ाई को सड़क पर लेकर जाएंगे। पंजाबियों के इंसाफ के लिए अब जन-जन और कण-कण से शंखनाद होगा। यह उनका अंतिम फैसला है।
विज्ञापन


सिद्धू ने वीडियो में कहा कि वह समय बीता, जब कुछ नेता पैराशूट से राजनीति में अपनी हेकड़ी जमा लेते थे। अब आम आदमी और जमीन से साथ जुड़े नौजवान राजनीति में आकर नई गाथा लिखने के लिए तैयार हो रहे हैं। जमीन से जुड़े नेता आम आदमी की आवाज को इतना बुलंद कर रहा है कि वह एक आंदोलन बन रहा है। इन लोगों के माध्यम से वह पंजाब की लोगों की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार से बात रखी थी, कोई सुनवाई नहीं हुई

सिद्धू ने कहा कि उन्होंने पंजाब की लड़ाई पहले बंद कमरों में लड़ी। कैबिनेट मीटिंगों में पंजाब की आवाज उठाई। प्यार से अपनी बात रखी। कोई सुनवाई नहीं हुई। अब लोगों से संपर्क स्थापित कर सत्ता में काबिज लोगों की परतों को खोलना है। पंजाब का खजाना इन नेताओं की जेब में चला गया है।

अब वह यह लड़ाई ग्रास रुट से लड़नी है। आम लोगों के बीच से अब ऐसी व्यवस्था पैदा होगी जो पंजाब को आगे ले जाएगी। सिद्धू ने कहा कि उनका राजनीतिक जन्म संघर्ष से हुआ है। एक बार राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था लेकिन स्वीकार नहीं किया।

कोरोना वायरस के लिए नहीं दिया कोई संदेश
नवजोत सिद्धू ने राजनीतिक लड़ाई सड़क तक लड़ने का दावा तो किया, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर लोगों को सजग रहने का कोई भी संदेश नहीं दे पाए। एक सेलिब्रिटी होने के नाते सिद्धू ने कोरोना वायरस को लेकर पैदा हुए हालत और उनसे कैसे निपटा जाए, इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed