{"_id":"571a0cea4f1c1b087a8b501b","slug":"navjot-sidhu-bjp-leader-navjot-sidhu-aam-admi-party-punjab-bjp-punjab-assembly-election-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू को 'आप' में जाने से रोकने के लिए भाजपा का बड़ा पैंतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू को 'आप' में जाने से रोकने के लिए भाजपा का बड़ा पैंतरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने क्रिकेटर नवजोत सिद्धू के लिए पैंतरा चल दिया है। गौरतलब है कि पार्टी ने उनका नाम राज्यसभा के लिए भेज दिया है। सिद्धू का राज्यसभा के लिए चुना जाना लगभग तय है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति को आज जिन 7 लोगों की सूची सौंपी है, उसमें नवजोत सिद्धू का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि राज्यसभा में 12 सदस्यों को मनोनीत करने की तैयारी है। जबकि इस समय सात रिक्तियां हैं। सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र में राज्यसभा की रिक्तियों को संभवतः भर दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सांसद व क्रिकेट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा भाजपा सदस्य और गांधी परिवार के नाम से पहचाने जाने वाले सुब्रमण्यम स्वामी, मलयालम एक्टर सुरेश गोपी, पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता, ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम, अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव के नाम भी प्रस्तावित हैं।

पार्टी प्रचार प्रमुख बनाने का पहले था प्रस्ताव
पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि सिद्धू दंपति पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन से खुश नहीं है। समय-समय पर दोनों नेता गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी की तरफ से बयान भी आया था कि नवजोत सिद्धू अगर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते हैं तो उन्हें खुशी होगी।
इसलिए भाजपा को डर था कि कहीं सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल न हो जाएं। भाजपा हर कीमत पर सिद्धू को आप में जाने से रोकना चाहती है। यही कारण है कि भाजपा के पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने दिल्ली में पिछले दो सप्ताह में 2 बार सिद्धू के घर जाकर उनसे मुलाकात की।