CBSE 12th Results 2022: फरीदकोट की नवजोत कौर ने पंजाब में किया टॉप, पढें- अन्य जिलों में कौन रहा शीर्ष पर
12वीं की परीक्षा में पटियाला के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन रहा है। इस मौके पर स्कूलों में जश्न का माहौल देखा गया। अध्यापकों ने अच्छे अंक पाने वाले बच्चों की हौसला आफजाई की। वहीं बच्चों ने भी ढोल की थाप पर नाच-गाकर खुशी मनाई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई के 12वीं कक्षा के नतीजे में फरीदकोट जिले की दशमेश पब्लिक स्कूल की छात्रा नवजोत कौर ने 99.4 प्रतिशत अंक लेकर राज्य में पहला और देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। गांव कम्मेआना के मध्यम वर्ग के किसान व सेवामुक्त सैन्यकर्मी गुरलाल सिंह व माता रमनदीप कौर की बेटी नवजोत कौर कनाडा में पढ़ाई कर साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं।
नवजोत कौर की सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। नवजोत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों व परिवार को दिया जिनके प्रोत्साहन से उसने यह मुकाम हासिल किया है। उनके माता-पिता ने कहा कि नवजोत कौर बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखती है और आज उसने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उधर, स्कूल के निदेशक जसबीर सिंह संधू, प्रिंसिपल अपूर्व देवगन व सीनियर कोआर्डिनेटर राकेश धवन ने भी नवजोत कौर की सफलता पर खुशी जताई है। नवजोत कौर और अभिभावकों को बधाई दी है।
कपूरथला में मनन कुमार व गुरजीवन जिले में अव्वल
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परिणाम में आनंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता का जलवा बरकरार रखा। नॉन मेडिकल स्ट्रीम में स्कूल के मनन कुमार व गुरजीवन कौर ने जिले में अव्वल स्थान हासिल करके स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह सेखों व वाइस प्रिंसिपल दीपक अरोड़ा ने बताया कि 12वीं कॉमर्स में कशिश ने 97.2 फीसदी अंक पाए।
जश्न मनाते आनंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी।
नॉन-मेडिकल में मनन कुमार व गुरजीवन कौर ने 97 फीसदी अंक हासिल करके जिले में झंडा गाड़ दिया। मेडिकल में चेलसिया वोहरा ने 97, कॉमर्स की मुस्कान गुप्ता ने 96.4 अंक प्राप्त किए।
वहीं एमजीएन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन किया। कॉमर्स ग्रुप में छात्र शिवांगी ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला, साफिया महाजन ने 97 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, अभिनव सूद ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेडिकल ग्रुप में हर्षित तारा ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला, राघव शर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व अंश कालड़ा ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पटियाला के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
12वीं की परीक्षा में पटियाला के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन रहा है। इस मौके पर स्कूलों में जश्न का माहौल देखा गया। अध्यापकों ने अच्छे अंक पाने वाले बच्चों की हौसला आफजाई की। वहीं बच्चों ने भी ढोल की थाप पर नाच-गाकर खुशी मनाई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
पटियाला में खुशी मनाते विद्यार्थी।
पटियाला के स्कॉलर फील्ड पब्लिक स्कूल में मेडिकल के ग्रुप में छात्र शुभव गर्ग 98.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ महक दूसरे और 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ सिदकबीर सिंह पॉल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं नॉन मेडिकल में छात्र नवतेज सिंह ने 90.8 प्रतिशत, कॉमर्स में छात्रा अरमानदीप कौर ने 95.8 प्रतिशत, पवनदीप कौर ने 95.2 प्रतिशत और मनजोत सिंह ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सफलता हासिल की है। आर्ट्स में छात्रा जसनूर कौर ने 90.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल व अभिभावकों का रोशन किया है।
कोटकपूरा: 98.4 प्रतिशत अंक लेकर नितिन अव्वल
कोटकपूरा में सीबीएसई 12वीं कक्षा के नतीजे में डीएवी पब्लिक स्कूल का नतीजा शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल स्कूल के कुल 96 विद्यार्थियों में से 23 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। साइंस ग्रुप में नितिन गर्ग 98.4 प्रतिशत अंक लेकर पहले, चेतना 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और एकमजोत कौर 94.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। कॉमर्स ग्रुप में मुस्कानदीप ने 97.2, मुस्कान शर्मा ने 97 और कृष्णम ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह आर्ट्स ग्रुप में स्नेहा गर्ग 92.2 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रही।
जालंधर में पलकित सिद्धू और मोक्षा प्रथम
जालंधर में लगभग आठ हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इन नतीजों में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। एनजीएन स्कूल अर्बन इस्टेट फेज-1 की छात्रा पलकित सिद्धू व शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की मोक्षा ने कामर्स स्ट्रीम में 99.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप किया है। पलकित की बात करें तो वह एआईजी राजेश्वर सिंह सिद्धू की बेटी हैं। उनकी मां राजविंदर डेंटिस्ट हैं। पलकित का कहना है कि वह विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहती हैं और बिजनेस के क्षेत्र में नाम कमाएंगी। उन्होंने बताया कि वह किताबी कीड़ा नहीं बनी लेकिन जितनी भी पढ़ाई की मन लगाकर की है।
लड़कियां आगे, लड़के भी कम नहीं
जालंधर में सीटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा में शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। स्कूल के कामर्स छात्र राहुल कुमार चतुर्वेदी ने 97.8, अमनप्रीत कौर ने 94.8, इंद्रवीर सिंह ने 93.8 प्रतिशत व इशिता ने साइंस में 87.4, संतिंद्र ने 86.2 व हर्षप्रीत ने 84 प्रतिशत हासिल किए हैं। आर्ट्स में अंजली ने 91.4 व ज्योती ने 88.8, बब्बनदीप सिंह ने 85.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
स्वामी संत दास स्कूल की प्रभनूर कौर ने कामर्स में 96.2, मनकीरत सिंह ने मेडिकल में 95.6 व अवि उप्पल ने नॉन मेडिकल में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिणाम शानदार रहे हैं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि नॉन-मेडिकल में सार्थक कपूर ने 98.6, नवप्रीत ने 97, क्षितिज कपूर ने 96.6, वरुण व दिशांत गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। मेडिकल स्ट्रीम में श्रेय, एकनूर ने 95.4, रणदीप ने 95 व आदित्य चौहान ने 93.6 प्रतिशत अंक लिए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में तन्मय अग्रवाल ने 95.4, मुस्कान ने 94.4 व वंशिका व रिया ने 94 प्रतिशत अंक पाए। साइंस में आयुष गोयल ने 95.4 व आदित्य बंसल 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
मेहताब मुल्तानी ने 10वीं में हासिल किए 99.8 फीसदी अंक
सपने वो हैं जो मैंने खुली आंखों से देखें हैं और उन्हें साकार भी करूंगी। ये जज्बात थे सीबीएसई में 10वीं की जालंधर टॉपर मेहताब मुल्तानी के। एमजीएन पब्लिक स्कूल अर्बन एस्टेट फेज-2 की छात्रा ने 99.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि वह न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। मेहताब की मां डॉ. परविंदर कौर मुल्तानी सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हैं और पापा डॉ. जतिंदर पाल सिंह मुल्तानी डॉक्टर हैं। मेहताब ने बताया कि वह न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं लेकिन पापा की इच्छा थी कि इंजीनियर लाइन में जाऊं तो मैंने सुपर मेडिकल रख ली। मेहताब की मां डॉ. परविंदर मुल्तानी ने कहा कि घर में एक सितारा जरूर होता है और वह मेरी बेटी है।
10वीं में इनोसेंट हार्ट्स की अनन्या ने प्राप्त किए 99 प्रतिशत अंक
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन की छात्रा अनन्या कपूर ने 10वीं के नतीजों में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा दाक्षी शुक्ला व शिखर महाजन 98.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे हैं। भव्या खोसला 98.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। इन नतीजों में लोहारां ब्रांच की मौसमी 98.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही। जेसिका 97.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे व वरदान सेठ 97.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। रॉयल वर्ल्ड स्कूल से सहजबीर 91.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही, वहीं तनप्रीत 90.7 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही।