फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national painters camp, honour ceremony, punjab kala bhawan, chandigarh

चंडीगढ़ में नेशनल पेंटर्स कैंप का समापन, कलाकारों को सम्मान

Sat, 21 May 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
national painters camp, honour ceremony, punjab kala bhawan, chandigarh
चंडीगढ़ में लगे नेशनल पेंटर्स कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे कलाकार - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ स्थित पंजाब कला भवन में नेशनल पेंटर्स कैंप का शनिवार को समापन हुआ, जिसमें कलाकारों का सम्मान किया गया। पंजाब ललित कला अकादमी और दिल्ली ललित कला अकादमी की  ओर से इसका आयोजन किया गया। कला भवन में 15 मई से 21 मई तक चले नेशनल पेंटर्स कैंप में देश भर से कलाकार पहुंचे। कैंप केदौरान उन्होंने शानदार पेटिंग बनाई।
विज्ञापन


इस दौरान सभी कलाकारों ने सिर्फ कैनवास पर रंग बिखेरे, बल्कि कला से जुड़ी कई बातें ओर तकनीकें शेयर कीं। इनमें से कइयों ने अपनी प्रकृति के रंग तो कही अपनी सोच को नया आकार देते हुए पेंटिंग तैयार की। शनिवार को नेशनल पेंटर्स कैंप का आखिरी दिन रहा। इसमें  प्रद्मभूषण डॉ. बीएन गोस्वामी ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। उन्होंने हर पेंटर को बीस-बीस  हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


ये कलाकार सम्मानित
 नेशनल पेंटर्स कैंप में शामिल प्रोफेसर प्रेम सिंह, डॉ. राम विरजन, रविंदर शर्मा, अनुराधा ठाकुर, साबिया, अश्विनी वर्मा, मदन लाल, डॉ. जसपाल सिंह, भीम मल्होत्रा, डॉ. राम शब्द, मीना, रजिंदर पसरीचा, आर पी वर्मा, नागेश हनकरे, जसप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed