फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national footballer dead due to dengue

डेंगू की दहशत, नेशनल फुटबॉलर ने तोड़ा दम

Fri, 25 Sep 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 25 Sep 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
national footballer dead due to dengue

देश में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। हर राज्य में इसके मरीज मिल रहे हैं। इसके कारण अब नेशनल फुटबॉलर की मौत हो गई। दूसरी ओर, हरियाणा में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 95 हो गया है। मृतक हिसार का रहने वाला था और अंडर-14 का नेशनल प्लेयर था। उसे पिछले तीन दिन से डेंगू बुखार था और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


बीती रात उसने दम तोड़ दिया। प्रदेश में हाई अलर्ट के बाद भी साहिल की डेंगू से मौत की भनक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नहीं लग पाई। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डेंगू को लेकर आदेश जारी किए थे कि प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं परिजन साहिल की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसका कारण यह है कि शांतिनगर इलाके में तीन से चार बार फॉगिंग व लार्वा की जांच करवाई जा चुकी है। मगर संतनगर इलाके में डेंगू के मरीज मिलने के बाद भी अधिकारियों ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

9वीं का छात्र साहिल अंडर-14 में नेशनल प्लेयर था

national footballer dead due to dengue

संत नगर में रहने वाले जसवंत का कहना है कि वे ऑटो मार्केट में मैकेनिक का काम करते है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा साहिल शहर के मॉर्डन स्कूल मे नौवीं कक्षा में पढ़ता था। पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था । नेशनल लेवल पर साहिल ने कई मेडल जीते है। उन्होंने बताया कि रविवार को खेलने के बाद जब साहिल घर पहुंचा तो तबीयत खराब थी। उसने कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। साहिल को चिकित्सक को दिखाया तो आराम हो गया। उसके बाद फिर से साहिल की तबीयत बिगड़ गई और तेज बुखार चढ़ गया। दो दिन पहले बेटे को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने डेंगू बुखार होने की बात कही। ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई। निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने कार्डियोलॉजी टेस्ट करवाया, जिसमें प्लेटलेट्स बहुत कम बताई गई थी।

नहीं हुई फॉगिंग, नहीं आए कर्मचारी
सहिल के भाई निशांत ने बताया कि साहिल अच्छा भला था और अचानक ऐसे कैसे डेंगू हो गया। हमारे परिवार या पड़ोस में किसी को बुखार तक नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस इलाके में कोई फॉगिंग नहीं की है और न ही लार्वा की जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed