फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Commission for Women demands action against female constable over Kangana Ranaut slap case

Kangana Ranaut Slapped By CISF: राष्ट्रीय महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग, जांच कमेटी भी गठित

Thu, 06 Jun 2024 10:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 10:22 PM IST
सार

कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मारा। जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी इस घटना को गंभीर मामला बताते हुए आरोपी सुरक्षाकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। किसान आंदोलन पर कंगना के बयान से सुरक्षाकर्मी नाराज थी। 

विज्ञापन
National Commission for Women demands action against female constable over Kangana Ranaut slap case
महिला जवान ने कंगना को मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवनिर्वाचित भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ की एक महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मार दिया। घटना वीरवार को हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान घटी। आरोपी महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर किसान आंदोलन के दौरान कंगना की बयानबाजी से नाराज थी। सीआईएसएफ ने कुलविंदर कौर को निलंबित कर उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। वहीं, सीआईएसएफ ने जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद कंगना दिल्ली में भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए जा रही थीं। उन्हें चंडीगढ़ हवाईअड्डे से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या यूके-707 से रवाना होना था। हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच करा रही थीं। उनके साथ उनके स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे।



इसी दौरान वहां उपस्थित सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने उनसे सवाल किया कि मैडम आप भाजपा से जीती हैं। आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही है। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान कंगना की बयानबाजी पर भी कुलविंदर ने सवाल पूछा। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी बीच महिला सुरक्षाकर्मी ने कंगना को थप्पड़ मार दिया।

घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने कंगना को समझाया। कंगना ने सुरक्षाकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कंगना फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गईं। बता दें कि कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों से हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुरक्षाकर्मी ने मुझे थप्पड़ मारा, गालियां दीं : कंगना
उधर, घटना के बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ‘मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं, मीडिया के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी। सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ एक हादसा हुआ। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वह किसान आंदोलन की समर्थक है। उसने साइड से आकर मुझे थप्पड़ मारा। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।’

विज्ञापन

कुलविंदर कौर का वीडियो आया सामने
कंगना को थप्पड़ मारने के बाद कुलविंदर कौर का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वह कंगना को संबोधित करते हुए यह कहती नजर आ रही हैं कि ‘उसने कहा था कि 100-100 रुपये की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे हैं, ये बैठेगी वहां पर, मेरी मां बैठी थी वहां, जब उसने यह बयान दिया था।’

सुरक्षाकर्मी की ओर से ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण : नायब सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी लेकिन सुरक्षाकर्मी की ओर से इस तरह की घटना को अंजाम देना दुर्भाग्यपूर्ण है। जो भी हुआ है वह गलत हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उधर, घटना के बाद मामले में सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की एक जांच कमेटी गठित की गई। सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर के लिए शिकायत दी गई है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी की कार्रवाई की मांग
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी इस घटना को गंभीर मामला बताते हुए आरोपी सुरक्षाकर्मी पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आयोग ने इस मामले को सीआईएसएफ के साथ उठाया है। उन्होंने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग खुद ही सुरक्षा का उल्लंघन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed