{"_id":"88d01888be3767ccf827004b006b1f18","slug":"natak-manchan-in-punjab-kala-bhawan-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कहानियां विद नानियां’ में नौनिहालों ने सुनीं कहानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कहानियां विद नानियां’ में नौनिहालों ने सुनीं कहानियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 May 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में मंगलवार को नाटक ‘कहानियां विद नानियां’ का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन विजय मचल ने किया।
विज्ञापन
नाटक आधारित है उन बच्चों पर जो फेसबुक और अन्य वीडियो गेम से बोर हो चुके हैं। एक दिन लाइट चले जाने पर बच्चे एकजुट हो जाते हैं और दादी और नानी से कहानी सुनाने को कहते हैं।
दादी और नानी मिलकर बच्चों को गोपाल की कहानी सुनाती है जो अक्सर गांव में झूठ बोलता है। उसके झूठ से सब परेशान हैं। एक दिन गोपाल खेत में बकरियां चरा रहा होता है। वह झूठ में ही शोर मचाने लगता है कि शेर आया।
विज्ञापन
जब गांव वाले आते हैं और तो उन्हें गोपाल के झूठ पर बेहद गुस्सा आता है। अगली बार जब गांव में सच में शेर आता है तो गोपाल की मदद को कोई नहीं आता।
इस कहानी के बाद दादी और नानी ईमानदार लकड़हारे की कहानी सुनाती है जो गरीब है। वह अपने ईमान पर टिका रहता है। इनाम में उसे सोने की कुल्हाड़ी मिलती है।