{"_id":"fb3027464d86d6b272444f2077f2a8ee","slug":"natak-drama-play-at-punjab-kala-bhawan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला भवन में नशे के 'सौदागर' को देख सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला भवन में नशे के 'सौदागर' को देख सब हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Aug 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस बेटे को जिंदगी में कामयाब बनाने के लिए बाप ने नशे का धंधा शुरू किया था, वही बेटा नशे की लत से मारा गया।
विज्ञापन
बुधवार शाम पंजाब कला भवन में सुर सांझ कल्चरल सोसाइटी द्वारा नाटक सौदागर का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन किया जरनैल होशियारपुरी ने।
नाटक की कहानी बाप और बेटे के बीच में घूमती है। सौदागर गांव का सबसे अमीर और रसूख वाला इंसान है। सौदागर का बेटा पढ़ाई में बहुत होशियार होता है, जिससे खुश होकर सौदागर उसे शहर में पढ़ने भेज देता है।
सौदागर अपने बेटे से छुप कर ड्रग्स का धंधा भी करता है, जिससे वह काफी धन कमाता है। एक दिन उसका अपना बेटा ही नशे की लत में फंस जाता है और अंत में उसकी मौत हो जाती है। सौदागर अपने बेटे की मौत के सदमे में पागल हो जाता है।
विज्ञापन