{"_id":"8f828970bc472d48543dc4056c0acc51","slug":"natak-drama-play-at-punjab-kala-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाभवन में दिखी 'अमानत', आज ‘धूप का टुकड़ा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाभवन में दिखी 'अमानत', आज ‘धूप का टुकड़ा’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jun 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में मंगलवार को सेवेन वंडर्स के अंतर्गत ‘अमानत’ नाटक का मंचन किया गया। करतार सिंह दुग्गल के लिखे इस नाटक को आशीष शर्मा ने निर्देशित किया। इसमें गगनदीप कौर ने बेहतरीन अभिनय से जान डाल दी। नाटक के एसोसिएट डायरेक्टर गौरव शर्मा हैं।
विज्ञापन
ओपन एयर थिएटर में नाटक की शुरुआत होती है कब्रिस्तान से। कब्रिस्तान में एक 17 साल की लड़की अकेली बैठी है। वह मौत की कगार पर है। वह कहती है, मां, बापू अब आपने रोना बंद कर दिया। मुझे दवाएं देना भी बंद कर दिया। क्या यह मेरे मरने की उम्र है।
विज्ञापन
मां मैं मरना नहीं चाहती। मुझे तो किसी का इंतजार था जो मुझको ले जाए। इसके बाद दृश्य में एकाएक बदलाव आता है और लड़की पहुंच जाती है ऐसे तारामंडल के बीच जहां उसे झरने और तारों की छटा बिखरी दिखती है। वह लड़की कहती है अरे वाह मौत के बाद कितना सुख मिलता है।
विज्ञापन
लेकिन, वह कहती है कि वह यहां नहीं रहना चाहती। वह चाहती है मां-बाप के पास जाना। कहती है मैं दुनिया में उनके पास लौटना चाहती हूं, जिनकी मैं अमानत हूं। वह कहती है आप आएं और मुझको ले जाएं। इतना कहते हुए वह चली जाती है। सेवेन वंडर्स के अंतर्गत बुधवार को निर्मल वर्मा का प्ले ‘धूप का टुकड़ा’ का मंचन किया जाएगा।