NAS Survey: दिल्ली के स्कूलों को हरियाणा ने पछाड़ा, प्राइवेट से भी आगे निकले सरकारी, छात्रों ने किया कमाल
सर्वे में हरियाणा के कुल 3220 सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को शामिल हुए और परीक्षा दी। इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर कुल 13975 अध्यापक शामिल किए गए जबकि कुल 98476 छात्रों ने सर्वे में भाग लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ दिया है। इतना ही नहीं तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा में दिल्ली के स्कूलों को भी हरियाणा के विद्यार्थियों ने पीछे छोड़ दिया है। भारत सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर जारी नेशनल एचिवमेंट सर्वे (एनएएस) 2021 में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा की स्थिति पिछली बार की तुलना में काफी अच्छी रही है।
नवंबर 2021 में जो सर्वे हुआ उसमें तीसरी, पांचवीं ,आठवीं और दसवीं कक्षा को शामिल किया गया था। इसमें कक्षा अनुसार अलग-अलग विषय शामिल किए गए थे। कक्षा 3 और 5 के लिए गणित, भाषा और सामाजिक विज्ञान को सर्वे में शामिल किया गया, जबकि कक्षा 8 के लिए गणित, भाषा, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को शामिल किया गया।
कक्षा 10वीं के लिए सभी विषयों के साथ अंग्रेजी को भी सर्वे में शामिल किया गया। ये सर्वे देशभर के 720 जिलों में किया गया, जिसमें सभी पर्यवेक्षक बाहर से बुलाए गए और मूल्यांकन को पूरी तरह निष्पक्ष रखा गया। पूरे सर्वे में हरियाणा के कुल 3220 सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को शामिल किया गया। पर्यवेक्षक के तौर पर कुल 13975 अध्यापक और कुल 98476 छात्रों ने भाग लिया।
सर्वे की रिपोर्ट कक्षावार इस प्रकार है
सरकारी और प्राइवेट की तुलना
- कक्षा 3
- सरकारी स्कूल
- भाषा - 320
- गणित- 305
- सामाजिक विज्ञान- 307
प्राइवेट स्कूल
- कक्षा 3
- भाषा- 314
- गणित- 298
- सामाजिक विज्ञान- 297
- सरकारी स्कूल
- भाषा- 312
- गणित- 288
- सामाजिक विज्ञान- 291
- प्राइवेट स्कूल
- भाषा- 313
- गणित - 285
- सामाजिक विज्ञान - 280
इसी तरह आठवीं कक्षा की रिपोर्ट
- सरकारी स्कूल
- भाषा- 316
- गणित- 270
- विज्ञान- 264
- सामाजिक विज्ञान- 273
प्राइवेट स्कूल
- भाषा- 329
- गणित- 274
- विज्ञान- 271
- सामाजिक विज्ञान- 267
दसवीं में प्राइवेट स्कूल आगे निकले
- सरकारी स्कूल
- भाषा- 270
- गणित- 235
- विज्ञान- 215
- सामाजिक विज्ञान- 240
- अंग्रेजी- 273
- प्राइवेट स्कूल
- भाषा- 290
- गणित- 246
- विज्ञान- 237
- सामाजिक विज्ञान- 260
- अंग्रेजी- 318
हरियाणा और दिल्ली के स्कूलों की तुलना करे तो आंकड़े चौकाने वाले हैं
- कक्षा- 3
- हरियाणा दिल्ली नेशनल
- भाषा- 315 302 323
- गणित-299 282 306
- ईवीएस-300 288 307
- कक्षा 5
- हरियाणा दिल्ली नेशनल
- भाषा- 312 304 309
- गणित-286 273 284
- ईवीएस-283 274 284
- कक्षा 8वीं
- हरियाणा दिल्ली नेशनल
- भाषा- 325 316 302
- गणित-272 253 255
- विज्ञान-268 257 250
- एसएस- 268 254 255