नर्मदा का पानी ट्रीट कर खेती में होगा इस्तेमाल : शिवराज चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे के बाद सीचेवाल मॉडल से मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी को निर्मल बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार ने इस पर काम शुरू कर दिया है। गांव हरदुली में नर्मदा सेवा यात्रा में विशेष तौर पर पहुंचे संत बलबीर सिंह सीचेवाल का सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने किया।
उन्होंने घोषणा की कि नर्मदा नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे जाएंगे। इस पानी को ट्रीट करके खेती के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा।
समारोह में सीएम चौहान ने सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की चरणस्पर्श पवित्र काली बेईं को निर्मल बनाने वाले संत बलबीर सिंह सीचेवाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा को साफ करने के लिए सीचेवाल मॉडल को अपनाया है।
उसी तर्ज पर नर्मदा नदी को साफ करने के लिए संत सीचेवाल के मॉडल को अपनाते हुए पहले गांवों और शहरों के गंदे पानी को गिरने से रोका जाएगा। इसके बाद ट्रीटमेंट प्लांटों के माध्यम से पानी ट्रीट करके खेती में इस्तेमाल किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के सीएम ने संत सीचेवाल से की मंत्रणा
नदी के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। दो किमी तक फलदार पौधे लगाने के समय सरकार किसानों को चार साल तक 20 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा भी देगी। पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदने के पैसे भी सरकार देगी।
किसी भी सूरत में नदी में केमिकल युक्त मूर्तियों को विसर्जित नहीं करने दिया जाएगा। लोगों की धार्मिक भावना का ध्यान रखते हुए विसर्जन के लिए अलग से कुंड बनाया जाएगा। उन्होंने संत समाज से अपील की कि वह नदी में पूजा सामग्री न डालने संबंधी लोगों को जागरूक करें।
सीएम ने घोषणा की कि नदी के किनारे शराब के ठेके अगले वित्तीय वर्ष से अलॉट नहीं किए जाएंगे। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज चौहान देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो नदियों के जल संरक्षण के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं।
उन्होंने सीएम को बधाई देते हुए कहा कि इस पहलकदमी से लोगों में चेतना पैदी होगी और पानी को दूषित करने से गुरेज करेंगे। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी में पानी को ट्रीट करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा ने भी नर्मदा नदी को प्रणाम करते हुए कहा कि वह इस कार्य में हर तरह का सहयोग देंगे। सीएम शिवराज चौहान ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल, संत बाबा दया सिंह व अन्य धार्मिक शख्सियतों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम की धर्मपत्नी साधना सिंह, दीदी मंदाकिनी व सरकार के वजीर मौजूद थे।