फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi rally in kaithal, live updats

लोगों के प्यार को विकास करके लौटाउंगा: मोदी

Tue, 19 Aug 2014 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Aug 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in kaithal, live updats

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के कैथल में 394 करोड़ की लागत से बनने वाले 166 किलोमीटर लंबे कैथल-सिवानी-राजगढ़ हाईवे की फोरलेनिंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान मोदी के साथ मंच पर हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने विकास के मुद्दे को जमकर भुनाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे हरियाणा में लंबे वक्त तक रहने का सौभाग्य मिला है और मैंने यहां काफी कुछ सीखा है। मैं हरियाणा की जनता के प्यार के लिए आभारी हूं। प्यार को विकास करके लौटाऊंगा। दुनिया आगे बढ़ रही है और हमें भी आगे बढ़ना है। विकास ही एक मार्ग है जो आगे ले जाएगा।'

विज्ञापन

'मेरा क्‍या, मुझे क्‍या ने देश तबाह कर दिया'

narendra modi rally in kaithal, live updats

15 अगस्त को मैंने भाई-बहनों से दिल की कुछ बातें कहीं थीं। उस समय लोगों ने कहा कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं बोला। ये 'मेरा क्या और मुझे क्या' की नीति ने देश को तबाह कर दिया है, भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करना होगा।

भ्रष्टाचार कैंसर से भी गंभीर बीमारी है। यहां मौजूद कोई भी ऐसा नहीं होगा जो कि भ्रष्टाचार को समर्थन देता होगा। भ्रष्टाचार को हटाने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है। अगर मैं कठोर कदम उठाउं तो क्या आप मुझे अपना आशीर्वाद देंगे? सारी समस्याओं का समाधान विकास है। आगे बढ़ने के लिए विकास ही एकमात्र रास्ता है।

हरियाणा की तारीफ

narendra modi rally in kaithal, live updats
मोदी ने हरियाणा की तारीफ करते हुए कहा, 'कल पूरा देश जनमाष्‍टमी मना रहा था। जब श्रीकृष्‍ण को याद करते हैं तो कुरुक्षेत्र की याद जरूर आती है। हरियाणा को कुरुक्षेत्र की धरती बताते हुए मोदी ने कहा कि यहां युद्ध के मैदान में शाश्‍वत शांति का संदेश दिया गया था।'

यूपीए सरकार का प्रोजेक्‍ट
मोदी ने कैथल में जिस सड़क प्रोजेक्‍ट का शिलान्यास किया वह परियोजना यूपीए सरकार में साल 2011 में बनी थी। साल 2012 में इसे केंद्र से मंजूरी मिली थी। इस परियोजना की लागत 394 करोड़ के करीब है।

भाजपा को मिलेगा फायदा
मोदी की यह यात्रा भले ही सरकारी है, लेकिन हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसके कई राजनीतिक मायने हैं। राज्‍य में भाजपा को फायदा मिल सकता है। मोदी की इस यात्रा को हरियाणा में भाजपा के चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने भी हाल में ही हरियाणा का दौरा किया था।
विज्ञापन

कई मायनों में महत्वपूर्ण है मोदी का दौरा

narendra modi rally in kaithal, live updats

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरियाणा यात्रा भाजपा के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण होगी। हालांकि, कागजी तौर पर मोदी की यह यात्रा सरकारी है, लेकिन मोदी द्वारा चुनाव से पहले की जा रही घोषणाओं का राजनीतिक लाभ लेने के लिए हरियाणा भाजपा तैयार बैठी है। पार्टी के कई नेताओं ने मंच से मोदी के भाषण के दौरान दो शब्द कहने की इच्छा जताई है, लेकिन इससे चुनिंदा नेताओं की इच्छा पूर्ति ही हो सकेगी।

उधर, सरकारी खेमे की नजर मोदी द्वारा की जाने वाली प्रत्येक घोषणा पर रहेगी। विपक्षी दल मोदी के दौरे के दौरान होने वाली घोषणाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ ही भाजपा जहां चुनाव का शंखनाद करेगी। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे तोहफों को अपने खाते में डालेगी।

हरियाणा की नब्ज से वाकिफ हैं मोदी

narendra modi rally in kaithal, live updats
हरियाणा की नब्ज से वाकिफ नरेंद्र मोदी यहां के नेताओं के साथ भी काफी काम कर चुके हैं। अब चुनावी मौसम में वे राज्य की जनता को क्या तोहफा देते हैं, इस बात पर सबकी नजर है। इसके अलावा हरियाणा में कई ऐसे राजनीतिक मुददे हैं, जिन पर मोदी का कोई भी वक्तव्य बड़ी अहमियत रखेगा।

जनता को मोदी से बहुत आस
प्रधानमंत्री बनने के चंद सप्ताह बाद ही हरियाणा के खाते में आ रही सौगातों को लेकर प्रदेश की जनता को भी मोदी से बहुत आस है। मोदी मंगलवार को कैथल में करोड़ों की लागत से तैयार होने वाले नरवाना, बरवाला, हिसार, राजगढ़ और राजस्थान राष्ट्रीय राजमार्ग का भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित स्थानीय सांसद और विधायकों सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा को मिलेगा ‘ब्रैंड मोदी’ का लाभ

narendra modi rally in kaithal, live updats

कैथल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा बेशक पूरी तरह से सरकारी हो, लेकिन कहीं न कहीं इसके पीछे प्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘ब्रैंड मोदी’ के जरिये भाजपा की नैया पार लगाने की कवायद छिपी है। रैली स्थल पर भारतीय जनता पार्टी का न तो कोई झंडा होगा और न ही कोई बैनर। पूरे आयोजन की तैयारियां एनएचएआई एवं हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही हैं। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ-साथ हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंत्री रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहेंगे।

ऐसे में कार्यक्रम सरकारी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी नमो के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हरियाणा आगमन का पूरा फायदा उठाना चाहती है। सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर भाजपा कहीं न कहीं अपना राजनीतिक दबदबा बताना चाहती है।

लोस चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र में मोदी ने की थी रैली

narendra modi rally in kaithal, live updats

लोकसभा चुनाव में मोदी के कुरुक्षेत्र में आगमन से आसपास की सीटों पर भी असर हुआ था। यही वजह थी कि करनाल से पहली बार चुनाव लड़े अश्वनी चोपड़ा की कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी पर जीत हासिल हुई थी। अब की बार सरकारी कार्यक्रम के जरिये मोदी को सुनने के लिए भीड़ जुटाकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साध लेगी।

मोदी इस कद्र वाकचातुर्य रखते हैं कि सरकारी मंच से भी लोगों को अपने व पार्टी के पक्ष में कर सकते हैं। इतना ही नहीं आजकल में भाजपाई बने टिकट के दावेदारों को भी क्षमता दिखाने का अवसर मिला है। इसीलिए वे भी कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जुगत में लगे हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित प्रदेश भाजपा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है।

कैथल का चयन विशेष रणनीति का हिस्सा

narendra modi rally in kaithal, live updats

प्रधानमंत्री के हाथों राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करवाना भाजपा की एक विशेष रणनीति का हिस्सा है। क्योंकि जिस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के लिए पीएम कैथल आ रहे हैं, वह परियोजना यूपीए सरकार में वर्ष 2011 में बनी थी। इसे वर्ष 2012 में केंद्र से मंजूरी मिल गई थी। पता चला है कि यह निर्माण कैथल हलका के बजाये कलायत में आने वाले तितरम मोड़ से शुरू होगा।

इसके बावजूद कार्यक्रम शहर में रखना कैथल विधानसभा सीट सहित आसपास की सीटों को लेकर भाजपा की विशेष रणनीति का हिस्सा है। इस मार्ग के लिए कैथल जिले में आने वाले भूमि को एनएचएआई एक्ट की धारा 3डी के तहत 23 जनवरी 2014 तक, जींद की 3ए के तहत 29 जुलाई 2013 तक हिसार जिले की आने वाली भूमि को 3ए के तहत 4 जून 2013 तक तथा भिवानी जिले की भूमि अधिग्रहण के लिए धारा 3ए की प्रक्रिया नौ जुलाई 2013 तक पूरी कर ली गई थी।

इस तरह से करीब 718.66 हेक्टेयर भूमि को 3ए धारा के तहत अधिग्रहण प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई थी। पीएम के कैथल आने से कैथल विधानसभा भी पूरी तरह से हॉट सीट बन गई है। कांग्रेस के कद्दावर नेता रणदीप सुरजेवाला यहां से विधायक एवं मंत्री हैं। ऐसे में भाजपा की रैली यहां क्या नए राजनीतिक समीकरण बनाएगी यह मंगलवार को पीएम के कार्यक्रम के बाद पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed