फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Modi Rally in Jind, Haryana

हुड्डा को जवाब देने उतरेंगे मैदान में मोदी!

Fri, 25 Jul 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Jul 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Rally in Jind, Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। भाजपा अगस्त के आखिरी सप्ताह में जींद में परिवर्तन रैली करेगी। रैली की तैयारियों में भाजपाई जुट गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पहले भी जींद की धरती से सत्ता परिवर्तन की शुरुआत की है। इसके बाद जींद रैली के माध्यम से हरियाणा में भाजपा जनता को बदलाव का संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी ने जनजागरण और जनसंपर्क यात्राओं का कार्यक्रम भी तय कर लिया है। 11 से 21 अगस्त तक हरियाणा में छह यात्राएं निकाली जाएंगी। जिनका नेतृत्व प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह यात्राएं हरियाणा के नब्बे विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई निकलेंगी। इस कार्य के लिए महामंत्री कंवर पाल गुर्जर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है, जिसमें वीर कुमार यादव सहित चार वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हैं।

ये नेता प्रदेश के नब्बे विधानसभा क्षेत्रो में जाएंगे। वहां की जनता से फीड बैक लेंगे। इसके लिए मंडल, जिला और मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है।

25 से डेरा डालेंगे केंद्रीय नेता

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार गुड़गांव में, कृषि मंत्री राधामोहन पानीपत में, राष्ट्रीय महामंत्री जगत प्रकाश नडडा अंबाला में और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भिवानी में डेरा डालेंगे। ये नेता पांच- पांच जिलों के लोगों से गठबंधन और अन्य बातों पर राय जानेंगे।


अगस्त के पहले सप्ताह में जारी होगा आरोप पत्र

भाजपा विधायक दल केनेता अनिल विज की अध्यक्षता में गठित आरोप पत्र कमेटी ने 28 जुलाई को बैठक बुलाई है। इसमें सभी जिला अध्यक्षों सूचीबद्ध करके कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के मामले लाने को कहा गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में आरोप पत्र जारी हो जाएगा।

जींद रैली हरियाणा में परिवर्तन की गवाह बनेगी। मोदी जी का कार्यक्रम अगस्त के अंतिम सप्ताह में रखा जाएगा। शीघ्र ही रैली की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
वीर कुमार यादव, प्रवक्ता हरियाणा भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed