फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Modi, Loksabha Elections, Haryana, BJP

हरियाणा की 3 सीटों पर आसान नहीं है मोदी की राह

Sat, 29 Mar 2014 12:05 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Mar 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi, Loksabha Elections, Haryana, BJP
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आज गोहाना रैली तीन लोकसभा क्षेत्रों को प्रभावित करेगी। जाटलैंड में तीनों लोकसभा के बीच में यह रैली सोनीपत, करनाल और रोहतक के भाजपा प्रत्याशियों दिशा तय करेगी।
विज्ञापन


तीनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में भारी विरोध है। लोकसभा चुनाव को महज तेरह दिन बचे हैं।
सोनीपत में भाजपा के रमेश कौशिक कुछ माह पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

यहां से प्रदीप सांगवान टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस में शामिल हो गए। जिसके कारण सांगवान से जुड़ा जाटों का एक तबका उनके साथ शिफ्ट हो गया।

मुख्यमंत्री हुड्डा के गृह क्षेत्र रोहतक से उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा सांसद हैं। यहां के प्रमुख दावेदार कैप्टन अभिमन्यु और पूर्व विधायक नरेश मलिक थे। भाजपा ने यहां से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी धनखड़ को टिकट दे दिया। नरेश मलिक के समर्थकों ने इस बात का विरोध किया।
विज्ञापन


उधर, करनाल सीट पर हजकां-भाजपा गठबंधन की महीनों की जद्दोजहद के बाद हजकां ने पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन को मैदान में उतारा, लेकिन उन्होंने भी टिकट वापस कर दिया। यह सीट भाजपा के खाते में आने के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं को दरकिनार कर अश्वनी मिन्ना को टिकट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा पार्टी का आंतरिक विरोध झेल रहे इन प्रत्याशियों को अब मोदी का जादू चलने का इंतजार है। यहां यदि मोदी का जादू नहीं चला तो यह सीटें किसी अन्य दल के खाते में भी जा सकती हैं।


नरेंद्र मोदी की लहर कायम है, यह गोहाना रैली में देखने को मिलेगा। हमारे सभी प्रत्याशी मजबूत हैं। करनाल से पत्रकार को टिकट दी गई है। उनके परिवार ने कई कुबार्नियां दी हैं।
प्रो. रामबिलास शर्मा, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed