फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Kumar of Hisar hoisted the tricolor on Mount Annapurna

Narendra Kumar: हरियाणा के छोरे ने रचा इतिहास, माउंट अन्नपूर्णा की फतह, चोटी पर लहराया तिरंगा

Tue, 29 Apr 2025 10:25 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 10:25 PM IST
सार

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने विश्व की सबसे खतरनाक चोटियों में से एक माउंट अन्नपूर्णा पर तिरंगा फहराया है। माउंट अन्नपूर्णा की ऊंचाई 8,091 मीटर है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Narendra Kumar of Hisar hoisted the tricolor on Mount Annapurna
पर्वतारोही नरेंद्र कुमार - फोटो : फेसबुक

विस्तार

हिसार जिले के मिंगनी खेड़ा गांव के निवासी पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने विश्व की सबसे खतरनाक चोटियों में से एक माउंट अन्नपूर्णा पर तिरंगा फहराया है। माउंट अन्नपूर्णा की ऊंचाई 8,091 मीटर है, यह नेपाल में स्थित है और हिमालय पर्वत श्रेणी का हिस्सा है। नरेंद्र यह उपलब्धि हासिल करने वाले प्रदेश के पहले पर्वतारोही बन गए हैं।

विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम सहित अन्य मंत्रियों ने एक्स पर पोस्ट करके नरेंद्र को बधाई दी है। नरेंद्र ने माउंट अन्नपूर्णा पर तिरंगा झंडा फहराने के अभियान की शुरुआत 25 मार्च 2025 से की थी। उन्होंने 7 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे तिरंगा झंडा फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। नरेंद्र ने 12 दिन में इस चोटी को फतह किया। बता दें कि माउंट अन्नपूर्णा पर हर 1-2 घंटे में हिमस्खलन का खतरा बना रहता है, जो पर्वतारोहियों के लिए जानलेवा भी हो सकता है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार का लक्ष्य विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed